अतुल्य भारत चेतना
सुरेश कुमार चौधरी
टीकमगढ़। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 के उपलक्ष्य में आज स्थानीय नजरबाग प्रांगण में जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य विशेषता श्रीमद् भागवद्गीता के 15वें अध्याय (पुरुषोत्तम योग) का सामूहिक सस्वर पाठ रहा, जिसमें सांसद प्रतिनिधि से लेकर कलेक्टर और सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में भाग लिया।
इसे भी पढ़ें: सिबिल स्कोर (CIBIL SCORE) डाउन होने पर भी पर्सनल लोन कैसे प्राप्त करें?
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे
- विवेक चतुर्वेदी
- सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा
- पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी
- पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी गोस्वामी
- अभिषेक खरे (रानू)
- अन्य जनप्रतिनिधि एवं गण

इसे भी पढ़ें (Read Also): जोशीमठ नगर पालिका सभागार मे की जाएगी समस्त नगर वासियो के साथ बैठक
इसे भी पढ़ें: एफिलिएट मार्केटिंग क्या होती है? इसके जरिए 50 हजार तक प्रतिमाह कैसे कमाएं?
प्रशासनिक अधिकारियों में
- कलेक्टर विवेक कुमार श्रोत्रिय
- जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे
- अपर कलेक्टर शिवप्रसाद मंडराह
- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह
- संयुक्त कलेक्टर शैलेंद्र सिंह
- डिप्टी कलेक्टर एस.के. तोमर
सहित अनेक अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एक साथ बैठकर श्रीमद् भागवद्गीता के 15वें अध्याय का भावपूर्ण सस्वर पाठ किया। पूरा प्रांगण “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” और गीता के श्लोकों की गूंज से भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने गीता के संदेश को जीवन में उतारने और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया। जिला प्रशासन एवं आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन जिले में गीता के सार्वभौमिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

