मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
अतुल्य भारत चेतना
रईस
बहराइच। सीमा जागरण मंच अवध प्रांत द्वारा मिहींपुरवा विकास खंड के सेमरहना स्थित एस.पी.बी.पी. इंटर कॉलेज में भारत-नेपाल खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दोनों देशों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर रहे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड, विशिष्ट अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य प्रज्ञा त्रिपाठी एवं बलहा विधायक सरोज सोनकर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेपाल के सांसद धवल शमशेर राणा के प्रतिनिधि चन्द्र शेखर पाण्डेय ने की।

इसे भी पढ़ें (Read Also): कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आए निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग
इसे भी पढ़ें : चिलचिलाती गर्मी से बचाव: खानपान और स्वास्थ्य सुझाव
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर तथा दोनों देशों के राष्ट्रगान के साथ किया गया। खेल महोत्सव में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों सहित नेपाल से आई टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिताओं में कबड्डी, 100 से 400 मीटर दौड़, वॉलीबॉल, लंबी कूद, रस्साकशी, नृत्य एवं पी.टी. आदि खेल शामिल रहे। विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि कौशल किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि सीमा जागरण मंच द्वारा आयोजित यह खेल महोत्सव भारत और नेपाल के बीच पारस्परिक संबंधों और सौहार्द को मजबूत करने वाला है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं और बच्चों को जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में सीमा जागरण मंच के क्षेत्र संगठन मंत्री सत्यदेव जी, प्रांत संगठन मंत्री अमरनाथ जी, बनवासी कल्याण आश्रम के प्रांत संगठन मंत्री सचिन जी, विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार जी, जिला प्रचारक अजय जी, नगर प्रचारक बलजीत जी, ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सौरभ वर्मा, जनमत पार्टी नेपाल के केंद्रीय सदस्य मंसाराम यादव, नीरज यादव, दीपक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : शैलीस्वास्थ्यहेल्थ इंश्योरेंस लेने के फायदे? हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़ी खास जानकारी!
खेल महोत्सव का सफल आयोजन सीमा जागरण मंच के प्रांत महामंत्री अनिल कुशवाहा, सह प्रांत चार प्रमुख योगेंद्र मौर्य, जिलाध्यक्ष राजेश सिंह, कार्यक्रम संयोजक सोनवर्धन पांडे, सह संयोजक गुरमीत सिंह आदि के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।

