Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

Gaziabaad news; घनश्याम दास गर्ग छठी बार निर्विरोध चुने गए प्रदेश अध्यक्ष

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय व्यापारी चुनावी महासम्मेलन गाजियाबाद में सम्पन्न

अतुल्य भारत चेतना
मेहरबान अली कैरानवी

गाजियाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का भव्य प्रांतीय व्यापारी चुनावी महासम्मेलन रविवार को गाजियाबाद के आपका भवन, कवि नगर में प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में प्रदेश के 32 जिलों से हजारों व्यापारी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग और उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: हम तेरे सपनों का हिन्दुस्तान बनाना भूल गए!

व्यापारी हितों पर 11 सूत्रीय ज्ञापन

सम्मेलन के प्रथम सत्र में व्यापारियों ने सांसद एवं मंत्री महोदय के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।
प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग और प्रदेश महामंत्री तिलकराज अरोड़ा ने एक 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें व्यापारियों की प्रमुख मांगों और समस्याओं के समाधान की बात रखी गई।

इसे भी पढ़ें: शेयर ट्रेडिंग (Share Trading) से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी!

घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में व्यापारी निडर होकर व्यापार कर रहा है, परंतु कई स्थानों पर अधिकारी अब भी व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। यदि यह उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। सांसद अतुल गर्ग ने आश्वासन दिया कि अधिकारियों को व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करना होगा और केंद्र सरकार व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है।
वहीं, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की सभी समस्याओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा जाएगा और शीघ्र समाधान कराया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से भेंट करेगा।

इसे भी पढ़ें: लोन फोरक्लोजर: अर्थ, प्रक्रिया और ध्यान रखने योग्य बातें

चुनावी प्रक्रिया और नई कार्यकारिणी का गठन

दूसरे सत्र में पूर्व निर्धारित चुनाव अधिकारियों — सूर्यवीर सिंह (शामली), सुभाष चंद्र धीमान, के.एल. बंसल, एस.पी. वर्मा, कुशल पाल शर्मा (मथुरा), एवं राजीव मांगलिक (रामपुर) — की देखरेख में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव सम्पन्न हुए।

चुनाव अधिकारियों ने घोषणा की कि अगले चार वर्षों के लिए

  • घनश्याम दास गर्ग पुनः निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गए।
  • तिलकराज अरोड़ा प्रदेश महामंत्री निर्विरोध घोषित हुए।
  • विकास जैन (मुरादाबाद) प्रदेश कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए।

प्रदेश अध्यक्ष ने तत्पश्चात अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें—

  • सुभाष चंद्र धीमान (शामली) – प्रदेश संगठन महामंत्री
  • अमित गर्ग (मुजफ्फरनगर) – प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष
  • के.एल. बंसल (मथुरा) – प्रदेश वरिष्ठ मंत्री
  • जयवीर सिंह (मुजफ्फरनगर) – प्रदेश वरिष्ठ संगठन मंत्री
  • एस.पी. वर्मा (गाजियाबाद) – प्रदेश वरिष्ठ संगठन मंत्री
  • अनिल कंसल (मुजफ्फरनगर) – प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री

महिला विंग में—

  • श्रीमती गंगा रस्तोगी (संभल) – प्रदेश महिला अध्यक्ष
  • निधि अग्रवाल (आगरा) – प्रदेश महिला महामंत्री

इसे भी पढ़ें: अतुल्य भारत चेतना के साथ सिटिजन रिपोर्टर के रूप में करें अपने कॅरियर का आगाज

युवा विंग में—

  • सुनील खत्री (बरेली) – प्रदेश युवा अध्यक्ष
  • महेंद्र राजपूत (मथुरा) – प्रदेश युवा महामंत्री
  • सुखबीर सिंह (हाथरस) – प्रदेश युवा प्रभारी नियुक्त किए गए।

जल्द ही सभी मंडलों से उपाध्यक्ष, मंत्री, संगठन मंत्री व प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की जाएगी।

उत्कृष्ट पदाधिकारियों का सम्मान

सम्मेलन में समीक्षा के बाद

  • जयवीर सिंह (जिला अध्यक्ष सहारनपुर) को बेस्ट जिला अध्यक्ष
  • ओम दत्त गुप्ता (महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद) को बेस्ट महानगर अध्यक्ष घोषित कर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें: भारत में फूलों की खेती (फ्लोरीकल्चर) और इससे आमदनी के अवसर

व्यापारी महासागर में उमड़ा जनसैलाब

सम्मेलन में गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, अलीगढ़, हाथरस, सीतापुर, सहारनपुर, मथुरा, संभल, कानपुर, नोएडा, आगरा, बरेली, हापुड़, फिरोजाबाद, बिजनौर, रामपुर आदि 32 जिलों से व्यापारी भारी संख्या में उपस्थित हुए। शामली जिले से लगभग 20 गाड़ियों में सैकड़ों व्यापारी पहुंचे, जिनमें प्रमुख रूप से सुभाष चंद्र धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, राजेश सिंघल, बृजभूषण संगल, सूर्यवीर सिंह, आशु बात्रा, रामकुमार राय, रवि संगल, महेश धीमान, अनुज गोयल, वैभव गोयल, विनीत गोयल, पंकज वालिया, राजेश जैन, पवन कंसल, रोहित गुप्ता, शांतनु मित्तल, पुरुषोत्तम गुप्ता आदि शामिल रहे। गाजियाबाद से राजेंद्र बलिया, अशोक जिंदल, राम अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, नवीन अग्रवाल, ओम दत्त गुप्ता, महा नंद नगर, संजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text