Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

श्री सेवा सामाजिक संस्था ने राज्यसभा सांसद का किया स्वागत, दी शुभकामनाएं

अतुल्य भारत चेतना
प्रतीक कुमार

चंदौली। श्री सेवा सामाजिक संस्था ने राज्यसभा सांसद का किया स्वागत, दी शुभकामनाएं। राज्यसभा सांसद बनने के बाद आज साधना सिंह पहली बार जनपद चंदौली पहुंचीं। राज्यसभा सांसद को बधाई देने के लिए पूरे जिले में लोगों का तांता लगा रहा।

श्री सेवा सामाजिक संस्था ने किया स्वागत

राज्यसभा सांसद बनने के बाद चंदौली पहुंचते ही जिले के हर क्षेत्र में साधना सिंह का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इसी कड़ी में चंदौली के जानी-मानी व प्रसिद्ध संस्था श्री सेवा सामाजिक संस्था द्वारा मुगलसराय स्थित अग्रवाल सेवा संस्थान पर साधना सिंह का फूल-माला के साथ स्वागत किया गया। संस्था के संस्थापक सतीश जिंदल ने राज्यसभा सांसद को शुभकामनाये दी। वही लोगों का प्यार और स्नेह देख साधना सिंह भी गदगद नज़र आई। स्वागत करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, जिला महामन्त्री उमा शंकर सिंह, अनीता कुशवाहा, विकी जुनेजा, आलोक सिंह, संजय राय, राजेश गुप्ता, नरेंद्र अरोड़ा, नरेंद्र पाल, बिनोद राठौर, मनीष सिंह, सुनील श्रीवास्तव, भानु तिवारी, कुंदन सिंह, बबलू गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह एवं अन्य लोग रहे।

अधूरे काम को पूरा करने की कही बात

उस अवसर पर साधना सिंह ने चंदौली की जनता और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने बताया कि विकास के जो काम अधूरा छुटा है उसे पूरा करना उनका उद्देश्य होगा। आपको बता दें कि 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में साधना सिंह ने भाजपा की टिकट से मुगलसराय में जीत दर्ज किया था। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने साधना सिंह का टिकट काटकर रमेश जायसवाल को अपना उम्मीदवार बनाया जिससे साधना सिंह के समर्थकों में काफी नाराजगी थी। पर साधना सिंह पार्टी हित के लिए क्षेत्र में लगातार सक्रिय दिखीं जिसका इनाम स्वरूप उन्हें राज्यसभा सांसद के रूप में नामित किया गया और उन्होंने शानदार जीत दर्ज की।

subscribe our YouTube channel

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text