Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

Rupaidiha news; अभियान चलाकर ई-रिक्शा, टेंपो पर यूनिक पहचान संख्या अंकित हुई

अतुल्य भारत चेतना
रईस

रुपईडीहा/बहराइच। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के कस्बा रुपईडीहा में शुक्रवार को पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और अवैध वाहनों पर नकेल कसने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह ने किया। अभियान के तहत कस्बे में संचालित ई-रिक्शा और टेंपो वाहनों की गहन जांच-पड़ताल की गई तथा सभी वाहनों पर यूनिक पहचान संख्या अंकित की गया। पुलिस टीम ने सुबह से ही कस्बे के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान ई-रिक्शा और टेंपो चालकों से उनके वाहनों के दस्तावेज, जैसे पंजीकरण प्रमाणपत्र, चालक लाइसेंस, बीमा की जांच की गई। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार प्रत्येक वाहन पर एक यूनिक पहचान संख्या अंकित की गई, जिससे वाहनों की पहचान आसानी से हो सके।

इसे भी पढ़ें: दुबई में स्किल्ड जॉब के अवसर और सैलरी की पूरी जानकारी!

थानाध्यक्ष ददन सिंह ने बताया कि यह अभियान यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने, अवैध रूप से संचालित वाहनों पर अंकुश लगाने और कस्बे में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से चलाया गया। अभियान के दौरान चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और आवश्यक दस्तावेज हमेशा साथ रखने की सलाह दी गई। उन्होंने ये भी कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text