Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

Ratanpur news; विश्व जल दिवस पर तालाब बचाओ पानी बचाओ अभियान की हुई शुरूआत

11000 बातियों से दुलहरा सरोवर की हुई आरती

अतुल्य भारत चेतना
प्रमोद कश्यप

रतनपुर। 22 मार्च विश्व जल दिवस के अवसर पर बाबू प्यारेलाल गुप्त सृजन पीठ रतनपुर द्वारा दुलहरा सरोवर की 11 हजार बातियों से आरती कर तालाब बचाओ पानी बचाओ अभियान की शुरुआत की गयी। सुबह 7 बजे दुलहरा सरोवर के पावन तट पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम सूर्य देव को जल अर्घ्य अर्पित किया गयारईस। फिर जलेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की गयी। इसके बाद गंगा और यमुना की संयुक्त लहरों से आप्लावित नगर के तीर्थ सरोवर दुलहरा की विधिवत पूजन कर शुद्ध घी में भीगे 11 हजार बातियों से मंत्रोच्चार शंख घंटाध्वनि के साथ आरती उतारी गयी। तत्पश्चात सृजन पीठ के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र कुमार वर्मा, सचिव ब्रजेश श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ शिक्षाविद् व साहित्यकार रामरतन भारद्वाज, प्रमोद कश्यप, ममता श्रीवास्तव ने जल संरक्षण संबधी ब्रोशर का विमोचन कर तालाब बचाओ पानी बचाओ अभियान की शुरुआत की।

कार्यक्रम के अगले चरण में दुलहरा तट पर स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर में सामूहिक पूजन आरती के बाद ‘ जल संगोष्ठी एवं जल काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजेन्द्र कुमार वर्मा ने की। तालाब बचाओ पानी बचाओ अभियान के नियामक ब्रजेश श्रीवास्तव ने विश्व जल दिवस की प्रासंगिकता एवं जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला एवं रतनपुर के तालाबों की ऐतिहासिक जानकारी प्रदान की, साथ ही उन्होंने सृजन पीठ द्वारा प्रकाशित ब्रोशर व जनता से अपील का वाचन किया,वरिष्ठ कवि रामरतन भारद्वाज ने जल संरक्षण पर बहुत सुंदर रचना प्रस्तुत की, इसी तरह प्रमोद कश्यप ‘प्रसून’ ने भी जल की महिमा प्रतिपादित करते शानदार कविता प्रस्तुत की. डा. राजेन्द्र कुमार वर्मा ने ‘जलगीत’ के माध्यम से जल संरक्षण व तालाब संरक्षण का संदेश दिया, सृजन पीठ का यह तालाब बचाओ पानी बचाओ अभियान पिछले 12 वर्षों से जारी है, यह अभियान इस बार 22 मार्च विश्व जल दिवस से लेकर विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून तक चलेगा, इस दौरान जल संरक्षण से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उक्त कार्यक्रम का संचालन ब्रजेश श्रीवास्तव ने एवं आभार प्रमोद कश्यप ने किया।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text