जिले भर में चलाया जा रहा है भारतीय किसान संघ का सदस्यता अभियान
अतुल्य भारत चेतना
राजकुमार अग्रहरि
सिद्धार्थ नगर। भारतीय किसान संघ के सदस्यता अभियान के अंतर्गत मिठवल ब्लॉक के धंवर गांव में शिक्षाविद, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. दशरथ चौधरी सहित उनके पूरे परिवार को सदस्य बनाया गया। सदस्यता अभियान के तहत गांव के सभी लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य हैl इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि कृषि पर ही आधारित जिसकी जीविका है, वह सभी लोग किसान हैं। भारतीय किसान संघ, किसानों को संगठित करने का कार्य कर रहा है। किसानों के देवता भगवान बलराम है। किसान संघ का लक्ष्य है कि देश के हम अन्न से भंडार भरेंगे, लेकिन कीमत पूरी लेंगे। किसान संघ की चेतावनी है कि जब तक सुखी किसान न होगा? तब तक भारत का उत्थान नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें (Read Also): नैनीताल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, दो तेंदुओं की खाल व हड्डियों के साथ तस्कर गिरफ्तार
भारतीय किसान संघ कृषि विभाग एवं वैज्ञानिक संस्थानों से मिलकर और वैज्ञानिकों को प्रेरित कर अपनी प्राचीनतम गाय आधारित जैविक कृषि पद्धति का देश व विदेशों में किसानों एवं उपभोक्ताओं को प्रेरित करने का कार्य निरंतर कर रहा है। भारतीय किसान संघ का सदस्य बनकर स्वावलंबी किसान, समृद्ध गांव एवं आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करें। इस अवसर प्रमुख रूप से विभाग संघ चालक रामचंद्र चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष बालमुकुंद अग्रवाल, नरेंद्र चौधरी आदि अनेक किसान उपस्थित रहे ।
subscribe our YouTube channel


