Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

संस्कार भारती का दीपावली परिवार मिलन समारोह कार्यक्रम संपन्न

अतुल्य भारत चेतना
शिवशंकर जायसवाल

कटघोरा/कोरबा। संस्कार भारती जिला द्वारा दीपावली परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन रशियन हास्टल कोरबा के भवन में किया गया। संस्कार भारती कला एवं साहित्य जगत के क्षेत्र में कार्य करने वाली अखिल भारतीय सांस्कृतिक संगठन है। भारतीय संस्कृति की ओर सबकी रुचि को बांधकर रखने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अभ्यागत के रूप में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ उदय शर्मा उपस्थित थे । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में सम्मिलित सभी सम्माननीय पदाधिकारी एवं सदस्यों का भारतीय परंपरानुसार तिलक रैली लगाकर उनका स्वागत किया गया। संस्कार भारती जिला कोरबा के महामंत्री शिव दुबे ने अपने उद्बोधन में संगठन के उद्देश्य रीति-नीति एवं कला क्षेत्र के लिए व्यक्ति के दायित्व के संबंध में अपनी बात रखी। संस्कार भारती कोरबा के अध्यक्ष कामेश्वरधर दीवान ने अपने उद्बोधन में कला क्षेत्र में हो रहे सांस्कृतिक प्रदुषण के परिणामस्वरूप समाज में आ रही विकृतियों पर अपनी बात रखी। इन विकट समस्याओं से निपटने के लिए कला क्षेत्र में भारतीय संस्कृति के परंपरानुसार हम सभी को कार्य करना चाहिए। अपने उद्बोधन में उन्होंने संस्कार भारती की आगामी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि जिले में बाल कला साधक पर आधारित एक विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन की रुपरेखा बनाई जा रही है। इसका उद्देश्य हम अपने बच्चों में गुरु शिष्य परंपरा से शास्त्रीय कला के प्रति रुचि जागृत कर उन्हे भारतीय संस्कृति से अवगत कराना है।
हमारी संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए अगली पीढ़ी को भी इसकी जानकारी देनी होगी। साहित्य, लोक कला, संगीत, नृत्य, नाटक आदि के माध्यम से संस्कार भारती हमेशा से ही इस संस्कृति को बढ़ावा देने का काम करती आई है।
इस अवसर संस्कार भारती के कई कलाकारों ने भु-अलंकरण, नृत्य व भजन, संगीत की प्रस्तुति की। बच्चों महिलाओं और पुरुषों के लिए विभिन्न प्रकार के रोचक खेलकूद का भी आयोजन किया गया। दोपहर में सभी सदस्यों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। भोजन पश्चात सभी के लिए बौद्धिक खेल तथा सांस्कृतिक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। कोरबा संयोजन समिति के मंत्री, अयेन्द्र सिंह तोमर उपस्थित समस्त पदाधिकारीयों तथा सदस्यों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संस्कार भारती जिला कोरबा के उपाध्यक्ष पारसनाथ योगी, प्रांत लोककला संयोजक अरुण दास वैष्णव, आई टी प्रमुख , भवानी गोपाल,. कोरबा की विभिन्न इकाई के राज्यादेश सदस्य विष्णु शर्मा, भारत-भूषण साहू, कन्हैया यादव, उपस्थित थे।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text