Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

प्रभू श्रीराम के भक्तों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकालकर घर-घर दिया जा रहा है अक्षत, और निमंत्रण पत्र

अतुल्य भारत चेतना
राजकुमार अग्रहरि

सिद्धार्थ नगर। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या द्वारा पूजित अक्षत, श्री राम लला का चित्र और पत्रक का वितरण किया जा रहा है। 22 जनवरी के बाद राम भक्त अयोध्या दर्शन करने जाएं, इस कारण घर-घर लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है। इसी क्रम में मिठवल ब्लॉक के करमा बाजार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व में एक भव्य शोभायात्रा निकाला गया, जिसमें महिला, पुरुष ,बच्चे उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।

इसमें मुख्य रूप से खंड कार्यवाह भीम जी, रणजीत सिंह जी, राम असारे गुप्ता, प्रवीण सरकार, दिग्विजय नाथ मिश्रा, ज्ञानेंद्र मिश्रा, विपिन, भोला जी, सुग्रीव जी , दया शंकर जी, राम चरण यादव जी, सतीश चौधरी, अनुराग उपाध्याय, विवेकानंद त्रिपाठी, आदि संघ, भाजपा, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता शामिल थे। इसी तरह पथरा बाजार में राजकुमार जी जिला संयोजक सामाजिक समरसता के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाला गया। और घर-घर अक्षत, पत्रक और चित्र दिया गया। युवक, बच्चे बजरंगबली का झंडा लेकर जय श्री राम के जय घोष किएl गांव में कई स्थानों पर राम भक्तों को संबोधित राजकुमार जी ने किया।

उन्होंने बताया कि 22 जनवरी 2024 के दिन सभी लोग अपने घर पर दीपावली मनाएं। पहली बार त्रेता युग में भगवान राम 14 वर्षों बाद अयोध्या आए थेl तब पहली बार दीपावली मनाया गया था। और अबकी बार 500 वर्ष बाद भगवान राम पुनः अपने मंदिर में ठाठ से विराजमान होने जा रहे हैं। अबकी बार सबसे बड़ी दीपावली मनाएं। हम सभी हिंदुओं के लिए इससे बड़ा दूसरा कोई उत्साह का पर्व हो ही नहीं सकता। इस अवसर पर प्रभु दयाल अग्रहरि ,सोनू अग्रहरि, अनूप अग्रहरि ,सुनील अग्रहरि ,बबलू वर्मा, श्रीपति अग्रहरि ,गणेश प्रसाद मिश्रा, जगराम चौरसिया, सुनील अग्रहरि, घनश्याम मोदनवाल सहित अनेक लोग थे।

subscribe our YouTube channel

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text