अतुल्य भारत चेतना
सत्यम जयसवाल
कटघोरा/कोरबा। हाई स्कूल मैदान में 19 सितंबर 2024 को शहनाज अख्तर के जगराता कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

इसे भी पढ़ें (Read Also): डीएफओ साउथ संजय विश्वास ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

यह कार्यक्रम रात 10 बजे शुरू हुआ, लेकिन जैसे-जैसे रात बीतती गई, भीड़ बढ़ती चली गई। आयोजन में करीब पाच से सात हजार से अधिक लोग उपस्थित रहे।
पूरे मैदान को खचाखच भर चुके थे। लोगों की उत्सुकता और उत्साह ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।
भीड़ की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए कटघोरा थाना प्रभारी (TI) धर्म नारायण तिवारी ने अपनी पुलिस बल के साथ मोर्चा सम्हाले हुए थे।किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटी।
उनकी टीम ने पूरे आयोजन को शांति और अनुशासन के साथ सफलतापूर्वक संचालित किया। विधायक ने भी शहनाज अख्तर के गायन का आनंद लिया और भीड़ को शांतिपूर्ण तरीके से सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया।
शहनाज अख्तर के जागरण में उनकी मधुर आवाज और भक्ति गीतों ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित लोग उनके गीतों का आनंद लेते हुए अपनी जगहों पर ही झूम उठे। धार्मिक माहौल में हर कोई खुद को संगीत में डूबा हुआ महसूस कर रहा था। इस भव्य आयोजन ने कटघोरा में धार्मिक जागरणों की एक नई मिसाल कायम की, और लोगों के दिलों में शहनाज अख्तर की आवाज की मिठास छा गई।

