Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियो ने सौंपा ज्ञापन

अतुल्य भारत चेतना
अवनीश कुमार

एटा। भ्रष्टाचार, अत्याचार, अन्याय, शोषण के खिलाफ एक जुट हो संघर्ष करें कार्यकर्ता। विशेष यादव प्रमुख प्रदेश महासचिव अखिल भारतीय किसान यूनियन।
माननीय राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ, द्धारा जिलाधिकारी महोदय, उप जिलाधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार जिला मुख्यालय फिरोजाबाद में किसानों की समस्याओं को लेकर सुनील यादव प्रधान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विशेष यादव प्रमुख प्रदेश महासचिव अखिल भारतीय किसान यूनियन ने ज्ञापन पत्र दिया। जन समस्याओं का तत्काल समाधान कराने के संबंध में मासिक बैठक में किसानों ने तय किया गया कि संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी काफी लंबे समय से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन शासन प्रशासन के स्तर पर किसान मजदूर की समस्याओं का समाधान नहीं किया।
सभी साधन सहकारी समितियों पर डी ए पी यूरिया ,खाद,बीज,की व्यवस्था किसानों को उचित मूल्य पर कराई जाय। जिससे किसानों के साथ लूट होती है उसको रोका जाए। कृभको, इफको पर भी डीएपी, यूरिया ,खाद, बीज की व्यवस्था किसानों को उचित मूल्य पर कराई जाय। सभी सड़कों के फुटपाथों से झाड़ियों को साफ कराकर तत्काल समतल कराया जाय। सभी नहर, बम्बा सड़कों के फुटपाथों को तत्काल झाड़ियों को साफ किया जाय। जिससे दुर्घटना न हो सकें। अखिल भारतीय किसान यूनियन की मांग है। कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग सहित आदि किसानों से संबंधित विभागों की योजनाओं में पारदर्शिता के साथ लाभार्थीयो को लाभान्वित कराया जाय।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में घोर भ्रष्टाचार व्याप्त है तथा इसका फायदा मुख्यतः कम्पनियां और अ jiधिकारी उठाते हैं। इस पर रोक लगाकर फ़सल बीमा की राशि किसानों के खाता में पहुॅ॑चाने की समुचित व्यवस्था की जाय। आवारा पशुओं और जंगली जानवरों से किसानों के खेतों के लिए सरकारी स्तर से उपयुक्त बाडृबंदी की व्यवस्था की जाय तथा इसका स्थाई समाधान निकाला जाए। किसानों का कर्जा शत प्रतिशत माफ किया जाय एवं दस लाख तक का कर्ज ब्याज मुक्त किसानों को दिलाया जाय। किसान, मजदूर, दिव्यांग,वृद्धा, विधवा पेंशन को ₹ 10000 प्रतिमहा लाभार्थियों को दिलाई जाय। स्वामीनाथन आयोग की शत प्रतिशत सिफारिशों को लागू किया जाय एवं किसान आयोग का तत्काल गठन किया जाय। स्मार्ट मीटर किसान, मजदूर गरीबों के लिए हितकारी नहीं है इसे तत्काल रोका जाए। नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, टुण्डला, जसराना, एका, फरिया, मक्खनपुर में खंम्भों पर लाइटें खराब पड़ी है उन्हें तत्काल ठीक कराया जाय या नयी लाइटें लगवाई जाये। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम शिकोहाबाद डिपो में भ्रष्टाचार, गुंडा गर्दी, भ्रष्ट कार्मचारीयो पर तत्काल कार्यवाही, पांच से लेकर दस वर्ष तक एक ही जगह पर तैनात है उन्हें तत्काल हटाया जाय। उन सभी कार्मचारीयों के विरुद्ध विभागीय जांच की जाय, समंप्ति की भी जांच की जाय।
अतः श्रीमान जी से अनुरोध है कि किसानों की लम्बित समस्याओं का तत्काल समाधान कराने का कष्ट करें। अन्यथा किसान, नौजवान, मजदूर, गरीब, बेरोजगार, आंदोलन करने को बाध्य होगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। मौजूद रहे, सुनील यादव प्रधान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , विशेष यादव
प्रमुख प्रदेश महासचिव , धर्मेंद्र यादव नेता जी , रुपेन्द्र सिंह सिकरवार, अश्वनी कुमार, शुभव यादव युवा जिलाध्यक्ष, उदयराज सिंह, सतेन्द्र सिंह, लालू यादव, विनोद कुमार, गिरिराज सिंह, डा संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text