Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

श्री रामायण प्रचार मंडल मोगा की ओर से भारत माता मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ एवं संकीर्तन का बड़े ही श्रद्धापूर्वक हुआ आयोजन

अतुल्य भारत चेतना
अशोक सोनी

मोगा। रामायण प्रचार मंडल मोगा की ओर से स्थानीय पुरानी दाना मंडी में स्थित भारत माता मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ एवं संकीर्तन का आयोजन बड़ी ही श्रद्धापूर्वक किया गया। इस मौके सर्वप्रथम मंडल के सभी सदस्यों ने हनुमान जी के दरबार में नतमस्तक होकर सर्व भले हेतु कामना की। संकीर्तन की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। भजन गायक प्रवीण गोयल तथा हंसराज शर्मा ने राम से बड़ा राम का नाम, बड़ा ही दयालु है बांके बिहारी, हरि नाम नहीं तो जीना क्या इत्यादि भजनों का गायन करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति की गंगा में गोते लगवाए। श्री रामायण प्रचार मंडल के प्रधान अशोक वत्स तथा महासचिव पवन गर्ग ने बताया कि मंडल के द्वारा जहां सनातन धर्म के प्रचार हेतु पिछले कई वर्षों से लोगों के घरों में निशुल्क रामायण जी के पाठ एवं संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं वहीं समाज सेवी कार्यों में भी अहम भूमिका निभाई जा रही है। उन्होंने बताया कि मंडल के द्वारा किए जा रहे समाज सेवी कार्य आगे भी इसी प्रकार जारी रहेंगे। कार्यक्रम के समापन पर हनुमान जी की आरती करने के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text