
अतुल्य भारत चेतना
वीरेंद्र यादव
जांजगीर चांपा। प्रदेश अध्यक्ष श्री जगनिक यादव की ने कहा कि झेरिया यादव को सतत समग्र विकास के साथ आर्थिक सामाजिक राजनीतिक विकास एवं महिला शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए
छत्तीसगढ़। झेरिया यादव समाज पंजीयन क्रमांक 5066 के तत्व प्रधान में वार्षिक महासभा का आयोजन नगर पालिका परिषद जांजगीर में 21 जुलाई दिन रविवार समय 11:00 बजे से किया गया है जिसमें 31 मार्च 2024 तक बने सभी पंजीकृत सदस्यों से निवेदन किया गया है कि आमसभा में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया जावे वही इस आम सभा में प्रमुख रूप से संस्था का प्रगति प्रतिवेदन पाठन, संस्था के वर्ष 2023 -24 के अंकेक्षित पत्रक का अनुमोदन संस्था के संविधान संशोधन पर चर्चा इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आज 14 जुलाई को जांजगीर में स्थित मां जिंण रेस्टोरेंट में प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव, उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव, सचिव सुंदरलाल यादव ,कोषाध्यक्ष जी आर यादव एवं प्रबंधकारिणी सदस्य आर डी यादव,रंजीत यादव साथ ही जिला शक्ति के जिला अध्यक्ष दिवाकर यादव ,जिला जांजगीर चांपा जिला अध्यक्ष त्रिभुवन यादव, जिला रायगढ़ के अध्यक्ष पंचराम यादव, जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष रिखीराम यादव ,व बिलासपुर जिला के जिला अध्यक्ष दीपक यादव के साथ ही इन पांचो जिला की प्रमुख पदाधिकारी के उपस्थिति में किया गया जिसके तहत सभी प्रमुख पदाधिकारीयों द्वारा कार्यक्रम की सफलता हेतु प्रचार प्रसार करने व सफल बनाने हेतु एक दूसरे सभी ने सहयोग करने की बात नहीं।
