Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

हिंदुओ के बारे हिंसक अभद्र टिप्पणी स्वीकार नहीं करेंगे: बृजेश यादव

अतुल्य भारत चेतना
वीरेंद्र यादव

कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के आव्हान पर ट्रांसपोर्ट नगर चौक कोरबा में भाजपा युवा मोर्चा जिला कोरबा के नेतृत्व में देश के संसद भवन में राहुल गांधी के द्वारा हिंदुओ को हिंसक बताने के विरोध में पुतला दहन किया गया। जिला सह कोषाध्यक्ष भाजयुमो पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि आज संसद सत्र में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिंदुओ पर हिंसक शब्द बोलते हुए उन्होंने अपने ओंछी मानसिकता को प्रदर्शित किया है।

यह उनकी हिंदू विरोधी एवम हिंदुओ के प्रति विरोधी विचार को दर्शाता है,जो हिंदुओ के प्रति विरोधी हिंसा की बात कहता है। उसे देश जी जनता से माफी मांगनी चाहिए। उनके इस बयान से सभी हिंदुओ को बड़ी ठेस पहुंची है, राहुल गांधी के खिलाफ पूरे देश भर में रोष व्याप्त हो गया है इसलिए युवा मोर्चा सनातनी हिन्दू समाज के लोग देश भर में उनका पुतला दहन कर रहे हैं।

राहुल गांधी को अपने इस बयान के लिए सार्वजनिक माफी मांग कर अपने सांसद पद नैतिक रूप त्याग पत्र सौंप देना चाहिए। पुतला दहन के दौरान युवा मोर्चा के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।

subscribe our YouTube channel

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text