गृहस्थी सामान के साथ बैलगाड़ी भी राख
अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद
बहराइच। थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत आम्बा गांव में सोमवार की रात को गांव निवासी रफीक सलमानी पुत्र उल्फत के कच्चे मकान में अचानक आग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर आग बुझाने में जुट गए।

इसे भी पढ़ें (Read Also): रात्रि का तीसरा पहर :- अपना घर कामवन की टीम सेवा में मुस्तैदी से संलग्न
इस दौरान कड़ी मशक्कत कर लोगों ने आग को बुझा दिया लेकिन तबतक पूरा मकान जलकर राख हो गया। आग की घटना में पीड़ित का डेढ़ लाख का नुकसान बताया जा रहा है। उसने बताया कि आग की घटना में उसके कच्चे मकान में रखा भूंसा, बैलगाड़ी, आदि जलकर राख हो गया। लोगों ने सूचना पुलिस और प्रशासन को दी है लेकिन सुबह तक कोई भी घटनास्थल पर नही पहुचा।
subscribe our YouTube channel


