Breaking
Sat. Jul 26th, 2025

पाँच नेपाली नागरिक कछुआ और मृत मछलियों के साथ गिरफ्तार

By News Desk May 30, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद

बहराइच। जिले में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के जंगल में भारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी 70वीं बटालियन और वन विभाग की टीम ने संयुक्त गश्त के दौरान पांच नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया। इनमें चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से एक जीवित कछुआ, 8.5 किलोग्राम मृत मछलियां और एक साइकिल बरामद की गई है। रेंजर निशानगाड़ा सुरेंद्र श्रीवास्तव और एसएसबी के जवानों वाली संयुक्त गश्त टीम ने यह कार्रवाई की।

यह घटना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन है और इन आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। यह घटना उन लोगों के लिए एक चेतावनी है जो अवैध रूप से वन्यजीवों का शिकार करते हैं और तस्करी करने की कोशिश करते हैं।

Subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text