Breaking
Sat. Jul 26th, 2025

खरगोश को निगल गया अजगर, ग्रामीणों ने वीडियो बना किया वायरल

By News Desk May 28, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद

बहराइच। कतर्नियाघाट रेंज के सदर बीट में मंगलवार सुबह नजदीक आए खरगोश को अजगर ने दबोच लिया। इसके बाद अजगर को जिंदा निगल गया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज के सदर बीट में मंगलवार सुबह एक अजगर चलकदमी कर रहा था।

तभी एक खरगोश अजगर के निकट से जाने लगा। अजगर ने खरगोश को दबोच लिया। इसके बाद उसे जिंदा निगल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी राम कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जंगल में ऐसी घटनाएं सामान्य हैं।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text