Breaking
Sat. Jul 26th, 2025

यह चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव- अखिलेश यादव

By News Desk May 27, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
अफसर हुसैन

गाज़ीपुर। यह चुनाव आर पार का चुनाव है। यह चुनाव डाॅभीमराव अम्बेडकर के संविधान को बचाने का चुनाव है।यह संविधान जो हमे सम्मान दिलाता है, हमारी संजीवनी है। यह सरकार इस संविधान को बदलने की साजिश रच रही है। यह बात आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पुर्व मुख्य मंत्री माननीय अखिलेश यादव जी ने आरटीआई मैदान गाजीपुर मे पार्टी के प्रत्याशी अफजाल अंसारी जी के पक्ष मे आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने गाजीपुर लोकसभा से अफजाल अंसारी और बलिया लोकसभा से सनातन पांडे को जिताने की अपील करते हुए कहा देश मे जब इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी अग्निवीर व्यवस्था खत्म कर दी जायेगी।फौज मे होने वाली भर्ती बढ़ाने का काम किया जायेगा।पक्की नौकरी और पक्की वर्दी पहनने को मिलेगी।इस सरकार मे हर चीज मंहगी हो गयी है,पढ़ाई, दवाई,डीजल,पेट्रोल,के साथ साथ जरूरत की हर चीज मंहगी हो गयी है। उन्होंने कहा कि चार सौ पार का नारा देने वाले चार सौ पार सै हार रहे हैं। हार करीब देख मोदी जी आत्मविश्वास के साथ साथ उनकी भाषा और जुवान लड़खड़ाने लगी है।
पश्चिम से चली हवा ने पुर्वांचल मे आते आते तुफान का रूप ले लिया है।पूर्वांचल मे जो तस्वीर दिखायी दे रही है उससे भाजपा के लोग जान चुके है कि चार जून को उनकी सरकार बनने नही जा रही है।

इस सरकार में जितनी भी परीक्षाएं हुई है सबके पेपर लीक हुए है। यह सरकार कोई भी परीक्षा सकुशल सम्पन्न नही करा पायी है।इस सरकार ने नौजवानों का एक तिहाई जीवन खत्म कर दिया है।
उन्होंने कहा कि लड़ाई बड़ी है।उत्तर प्रदेश ही भाजपा को भगा सकता है।भाजपा हटाओं देश बचाओ, भाजपा हटेगी तभी नौकरी मिलेगी।
यह सरकार लगातार लोकतंत्र विरोधी काम कर रही है और लगातार लोकतंत्र का माखौल उमड़ा रही है। उन्होंने इस संविधान और लिक्विडिटी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए कहा कि जनहित मे इनकी बिदाई जरूरी है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक ओमप्रकाश सिंह, विधायक डॉ विरेन्द्र यादव, पुर्व सांसद राज्यसभा अरविन्द कुमार सिंह विधायक जै किशन साहू विधायक मन्नू अंसारी विधायक अंकित भारती राजेश कुशवाहा पुर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील राम अमिताभ अनिल दूबे मार्कण्डेय सिंह सुरेन्द्र सिंह, ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा अरुण कुमार श्रीवास्तव चौधरी लालता प्रसाद निषाद रंगजी कुशवाहा विभापाल सीमा यादव पुर्व मंत्री राजाश्रय कुशवाहा पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव सुदर्शन यादव डाॅ नन्हकू यादव कन्हैयालाल विश्वकर्मा रविन्द्र यादवb दिनेश यादव,डां समीर सिंह अभिषेक यादव सत्या यादवआदि उपस्थित थे।
इस सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और संचालन सांसद अफजाल अंसारी और जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने संयुक्त रूप से किया।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text