Breaking
Sun. Jun 8th, 2025

उत्साह एवं उमंग के साथ व्यापारियों ने मनाया व्यापार मंडल का 25 वा स्थापना दिवस

By News Desk May 15, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
मेहरबान अली कैरानवी

कैराना/शामली। प्रदेश भर के सभी जिलों व नगर इकाइयों के साथ शामली में भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का 25 वा स्थापना दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ हनुमान रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में सैकड़ो व्यापारियों व महिला पदाधिकारीयों की उपस्थिति में तथा प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहते हुए बड़े उत्साह और उमंग व उल्लास के साथ केक काटकर तथा एक दूसरे को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए मनाया गया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विजयगर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष बृजभूषण संगल प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सुदेश संगल आदि ने अपने विचार रखते हुए कहा यह संगठन निरंतर व्यापारी हितों में काम करता आ रहा है, इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का गठन 1999 में हरिद्वार की देवभूमि पर संगठन के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय नेकीराम गर्ग के द्वारा किया गया था और उस समय स्वर्गीय नेकीराम गर्ग को संगठन का संस्थापक अध्यक्ष तथा घनश्याम दास गर्ग संस्थापक सदस्य के रूप में चुने गए थे और 2008 में एक सड़क दुर्घटना में स्वर्गीय नेकीराम गर्ग का निधन हो गया था।

उन्होंने वास्तव में प्रदेश के व्यापारियों की सेवा करते हुए अपनी शहादत दी थी उसके बाद 2008 से निरंतर वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग संगठन की बागडोर संभाले हुए हैं और उन्हें प्रदेश के हर जिले और नगर का सहयोग मिल रहा है निरंतर 25 वर्षों से यह संगठन प्रदेश के व्यापारियों की सेवा में तत्पर है पूर्व में संगठन केवल पश्चिम के 27 जिलों में कार्यरत था, मगर अब यह वृक्ष पौधे से वटवृक्ष का रूप ले चुका है और लगभग प्रदेश के 55 जिलों के व्यापारियों का सहयोग निरंतर इस संगठन को मिल रहा है यह संगठन पूर्णतया अराजनितिक रहते हुए सर्वधर्म संपन्न है इस संगठन में सभी धर्म हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के व्यापारी सदस्य हैं उन्होंने व्यापार मंडल की उपलब्धियां को गिनाते हुए कहा, कि व्यापार मंडल के प्रयास से ही व्यापारी का जीवन दुर्घटना बीमा जो कभी मायावती के समय ₹100000 हुआ करता था। वह आज योगी जी के कार्यकाल में 10 लाख रुपए है अब इसकी मांग संगठन ने 20 लाख रुपए करने की हुई है व्यापार मंडल के अथक प्रयास से ही प्रदेश में व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन हुआ है, उन्होंने कहा कि व्यापारी को करदाता के बजाय टैक्स कलेक्टर का दर्जा देते हुए प्रदेश के व्यापारी को कम से कम ₹3000 प्रति माह की पेंशन दी जाए उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों व नगरों में व्यापारियों के सम्मान में “व्यापार शक्ति चौक “बनाए जाएंगे शामली में वर्मा मार्केट के बाहर चौराहे का नाम नगर पालिका परिषद द्वारा “व्यापार शक्ति चौक” के नाम से पास कर दिया गया है अब शीघ्र ही इस व्यापार शक्ति चौक का सौंदर्य करण करते हुए इस पर सीसीटीवी कैमरे तथा पुलिस पिकअप आदि का निर्माण कराया जाएगा उन्होंने व्यापारियों को आह्वान करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में व्यापारी संगठन से जुड़े और इसकी ताकत को बढ़ाएं क्योंकि संगठन में ही ताकत है संगठित रहकर व्यापारी की हर समस्या का समाधान संभव है उन्होंने प्रदेश के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब समय आ गया है, कि अधिकारियों को भी व्यापारी का सम्मान करना होगा यानी व्यापारी का उत्पीड़न बंद करना होगा क्योंकि व्यापार मंडल किसी भी स्तर पर व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा बैठक में मुख्यतः बृजभूषण संगल, विजय गर्ग पूर्व आईजी प्रदेश उपाध्यक्ष, सुदेश सिंगल प्रदेश उपाध्यक्ष महिला ,शशि अरोड़ा प्रदेश संगठन महामंत्री महिला, अमित जैन प्रदेश उपाध्यक्ष युवा, सूर्यवीर सिंह जिला अध्यक्ष, राजेश सिंघल जिला महामंत्री, राजेश जैन जिला कोषाध्यक्ष, नरेंद्र अग्रवाल नगर अध्यक्ष रवि संगल नगर महामंत्री, अनुज गोयल नगर संगठन महामंत्री, प्रदीप संगल जिला संगठन महामंत्री, मनोज मित्तल जिला उपाध्यक्ष, वैभव गोयल नगर अध्यक्ष युवा, शिवांग गर्ग नगर महामंत्री युवा,,ऋषभ जैन जिला उपाध्यक्ष ,पवन गोयल नगर मंत्री ,शिखा गोयल नगर अध्यक्ष महिला, श्री स्नेहा गर्ग, कविता संगल प्रदेश मंत्री महिला, विनोद शास्त्री अशोक नामदेव नगर अध्यक्ष बनत, लोकेश कश्यप जिला उपाध्यक्ष जनपद शामली, विकास गांधी नगर कोषाध्यक्ष बनत सचिन गोयल नगर महामंत्री बनत आदि उपस्थित रहें।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text