सीएम मोहन यादव ने विपक्ष पर निशाना साधा, कहा कि सपा ने डूबते जहाज कांग्रेस से गठबंधन किया है, जो फेल होगा
गठबंधन चलती हुई गाड़ी से करो, उगते सूरज को नमस्कार करो: सीएम मोहन यादव
जनता ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की ठान ली है: बीडी शर्मा
अतुल्य भारत चेतना | भावना सक्सेना
महोबा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2024 में हमारी सरकार बनेगी और डंके की चोट पर मथुरा के अंदर भगवान कृष्ण मुस्कराएंगे। उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है, इससे गठबंधन फेल होगा। एमपी के सीएम मंगलवार को महोबा-हमीरपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
कस्बा पनवाड़ी के नेहरू इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित जनसभा में एमपी के सीएम मोहन यादव ने भगवान राम व भगवान कृष्ण के कई प्रसंग भी सुनाए। जिससे चुनावी जनसभा भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंजती रही। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास बोलती नहीं बल्कि करके दिखाती है। उन्होंने वीर आल्हा-ऊदल की वीरता का भी बखान किया। कहा कि आल्हा ने तलवार चलाई तो ऊदल ने संघर्ष करके दिखाया। बताया कि उन्होंने सबसे पहले नई शिक्षा नीति को लागू किया है।


मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा- गूंज उठी महोबा की धरा – “जय भाजपा-तय मोदी, जय भाजपा-विजय मोदी”
सूर्य नारायण के आशीर्वाद से धन्य, बुंदेलखंड की पावन धरा पर स्थित उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में अद्भुत प्रेम, आत्मीयता एवं स्नेह की वर्षा से सराबोर हूं। जनसैलाब के इस उत्साह से स्पष्ट है कि “भ्रष्टाचार मुक्त, आतंकवाद मुक्त एवं विकसित भारत” की संकल्प सिद्धी हेतु देश में प्रचंड बहुमत से #PhirEkBaarModiSarkar आने वाली है एवं बुंदेलखंड का यह क्षेत्र डबल इंजन सरकार में विकास के नए कीर्तिमान गढ़ने वाला है।





महोबा में जनसभा को संबोधित करने के दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा ने डूबते जहाज कांग्रेस से गठबंधन किया है, जो फेल होगा। गठबंधन चलती हुई गाड़ी से करो। उगते सूरज को नमस्कार करो। मध्यप्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि जनता ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की ठान ली है। मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाया है। विकास के नए आयाम बने हैं। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक अंब्रेश कुमारी, पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू, ब्लॉक प्रमुख चरखारी सीमा कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख पनवाड़ी अंजना अनुरागी, भागीरथ नगायच आदि मौजूद रहे।

Subscribe Our YouTube channel

Advertisement

