Breaking
Tue. Jun 17th, 2025

अनाथालय में अनाथ कन्या बबीता का विवाह राजीव गुप्ता के साथ आर्य समाज विधि विधान से से हुआ सम्पन

By News Desk Apr 23, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
तरुन कुमार

बरेली। आर्य समाज सिविल लाइंस बरेली अनाथालय में आज अनाथ कन्या बबीता का विवाह राजीव गुप्ता पुत्र स्वर्गीय महेश चंद्र गुप्ता निवासी 317 कटरा चांद खां पुराना शहर बरेली के साथ आर्य समाज विधि विधान से अग्नि के फेर मंत्र उच्चारण से संपन्न हुआ।

तथा जिसमें आर्य समाज अनाथालय के पुरोहित ने मंत्र उच्चारण और फेर कर विवाह पूर्ण कराकर वर वधु को विवाह बंधन में बांधकर आशीर्वाद दिया। तथा राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल एवं समस्त कार्यकारिणी में विवाह संपन्न कराने में संपूर्ण सहयोग किया । तथा बर बधू को उपहार देकर नव विवाहित जीवन को सफल बनाने का वर – वधु को एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव से जीवन जीने को बांधित करते हुए आशीर्वाद दिया। और विवाह समारोह में आर्य समाज के पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य,सदस्य राम किशोर, जे.आर गुप्ता,रश्मि अग्रवाल, प्रिंस सक्सेना, पंकज अग्रवाल, मुकेश मदिरात्ता, विपिन कुमार,पूनम गुप्ता आदि वर वधु के परिवारजन मौजूद रहे।

subscribe aur YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text