अतुल्य भारत चेतना
शिवशंकर जायसवाल
कटघोरा। संस्कार भारती इकाई की कार्यशाला हनुमान मंदिर राधा सागर में संपन्न हुआ। एक दिवसीय कार्यशाला में पदाधिकारी का परिचय एवं साल भर में छै उत्सव की जानकारी विस्तार से दिया गया। सक्रिय सदस्यता की भागीदारी एवं अन्य कार्यक्रम की जानकारी दी गई। एक दिवसीय कार्यशाला में काफी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। और अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कहा गया कि छत्तीसगढ़ में कोई ऐसी संस्था नहीं है जो की वर्ष में इन 6 उत्सवों को संस्कृति एवं परंपरा के अनुसार मनाया जाता हो।

जिसमे नए वर्ष प्रतिपदा, गुरु पूर्णिमा, कृष्ण जन्माष्टमी , दीपावली मिलन, भारत माता पूजन समारोह, भारत मुनि दिवस मनाया जाता है।
प्रांतीय महामंत्री हेमंत माहुलिकर एवम जे. एस.मानसर की उपस्थिति में इकाई की पदाधिकारियों की घोषणा की गई ।
संस्कार भारती कटघोरा इकाई के अध्यक्ष विनय सिंह गहलोत बनाए गए जबकि मंत्री के दायित्व में कन्हैया यादव रहेंगे और राज यादव कोषाध्यक्ष रहेंगे।

मातृ शक्ति प्रमुख का दायित्व श्रीमती हेमलता सिदार को दिया गया।
सत्र 2024_25 के लिए उक्त कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
संस्कार भारती नियमित रूप से छः उत्सव का आयोजन प्रति वर्ष करती है, जिसके लिए इस वर्ष उक्त पदाधिकारियों के नेतृत्व कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
subscribe aur YouTube channel