अतुल्य भारत चेतना
सूरज कुमार तिवारी
बहराइच। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर अध्यक्ष एवं प्रशासक, ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी/परियोजना, लखनऊ डॉ. हीरालाल आईएएस के मार्गदर्शन में जनजागरूकता अभियान के तहत ग्राम पंचायत-हेमरिया स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिकोरा मोड़ में कार्यालय भूमि संरक्षण अधिकारी, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, बहराइच के तत्वावधान में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में प्रधानाचार्य, सहायक अध्यापक व स्कूल के बच्चों की उपस्थिति में पौधरोपण किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पृथ्वी दिवस की महत्ता, पृथ्वी बचाओं-जीवन बचाओ, पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओं, पर्यावरण एवं जल संरक्षण व जलवायु परिवर्तन के सम्बन्ध में भूमि संरक्षण अधिकारी आकांक्षा यादव द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम को भूमि संरक्षण अधिकारी राम चन्द्र, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री उदय शंकर त्रिपाठी, श्री हीरालाल यादव अवर अभियन्ता एवं श्री ओम प्रकाश पाण्डेय लेखाकार के द्वारा भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये। उक्त आयोजन में आमंत्रित पर्यावरणविद् श्री रमेश चन्द्रा एवं उनके साथ सहयोगी श्रीमती पुष्पा ने भी भाग लियां एवं उनके द्वारा भी पर्यावरण को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के बारे में महत्वपूर्ण प्रकाश डालते हुए स्कूल के बच्चों को प्रेरित किया गया।

इसके उपरान्त पृथ्वी दिवस की महत्ता, पृथ्वी बचाओं-जीवन बचाओ, पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओं, पर्यावरण एवं जल संरक्षण व जलवायु परिवर्तन के सम्बन्ध में भूमि संरक्षण अधिकारी महोदया आकांक्षा यादव द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त उक्त विषय पर भूमि संरक्षण अधिकारी राम चन्द्र, विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय शंकर त्रिपाठी, अवर अभियन्ता हीरालाल यादव एवं लेखाकार ओम प्रकाश पाण्डेय द्वारा पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मौजूद लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे पर्यावरणविद् रमेश चन्द्रा एवं सहयोगी श्रीमती पुष्पा द्वारा भी पर्यावरण को संरक्षित रखने हेतु अधिक से अधिक पौध रोपित करने तथा स्वच्छता के प्रति छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित सभी लोगों एवं छात्र-छात्राओं को जल, वृक्ष एवं धरा को संरक्षित रखने हेतु संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर भूमि संरक्षण इकाई-बहराइच प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के अवर अभियन्ता, लेखाकार, ड्राफ्ट मैन, सहायक भूमि संरक्षण निरीक्षक, सींचपाल, अनुरेखक एवं वरि.सहायक उपस्थित रहे।
subscribe aur YouTube channel