Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

तेंदुए के हमले में घायल महिला से मिले भाजपा नेता अनिल गुप्ता, कंबल ओढ़ाकर दी आर्थिक सहायता

अतुल्य भारत चेतना (रमाकांत यादव)

खमरिया/लखीमपुर खीरी। वन रेंज धौरहरा क्षेत्र के दरिगापुर गांव में तेंदुए के हमले से गंभीर रूप से घायल हुई आशिमा पत्नी सद्दीक से पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता अनिल गुप्ता ने मुलाकात की। घटना की जानकारी मिलते ही अनिल गुप्ता दरिगापुर गांव पहुंचे और घायल महिला का हालचाल जाना।

ठंड को देखते हुए उन्होंने आशिमा को कंबल ओढ़ाया और उसके बेहतर इलाज के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की। साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े हैं।

ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेंदुए की लगातार बढ़ती समस्या और लोगों में व्याप्त भय को लेकर अपनी चिंता जताई। इस पर अनिल गुप्ता ने वन रेंज अधिकारी धौरहरा नृपेंद्र चतुर्वेदी से फोन पर वार्ता कर तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की, ताकि ग्रामीण भयमुक्त होकर सुरक्षित जीवन जी सकें।

वन रेंजर नृपेंद्र चतुर्वेदी ने आश्वासन दिया कि 24 घंटे के भीतर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा और जल्द ही तेंदुए को पकड़कर क्षेत्र में फैली दहशत को खत्म किया जाएगा।

अनिल गुप्ता की इस पहल से ग्रामीणों में संतोष और राहत का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई और मानवीय सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text