अतुल्य भारत चेतना (आकाश चक्रवर्ती)
मंडला/मोहगांव। कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हसीब खान को जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ का मंडला जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में हर्ष का माहौल है।
इसे भी पढ़ें: Best location in Lucknow for real estate investment

इसे भी पढ़ें (Read Also): सेऊ गौशाला में विधायक सूर्य प्रकाश मीणा ने की गोवर्धन पूजा
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी मंडला ने पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि हसीब खान शीर्ष नेतृत्व की मंशानुसार कांग्रेस पार्टी की रीति–नीति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही वे संविधान की रक्षा एवं उसकी मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाते हुए मंडला जिले के हर तबके के हित में प्रभावी कार्य करेंगे।
इसे भी पढ़ें: 2025 की शानदार क्लोजिंग और 2026 की मजबूत प्लानिंग

हसीब खान की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक मर्सकोले, निवास विधायक चैन सिंह वरकड़े एवं बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाएगा और समाधान की दिशा में सार्थक पहल करेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी इस नियुक्ति को संगठन के लिए सकारात्मक बताते हुए हसीब खान के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

