Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

बहराइच जनपद के विकास में सहायक बन रहा है प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम

जनपद के विकास में सहायक बन रहा है प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम

सूरज कुमार तिवारी

संवाददाता बहराइच

बहराइच 14 दिसम्बर दिन रविवार। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अन्तर्गत संचालित प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम आकांक्षात्मक जनपद बहराइच के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम अन्तर्गत स्वीकृति वर्ष 2014 में विकास खण्ड जरवल के ग्राम बसहियापाते में रू. 315.00 की लागत से निर्मित राजकीय बालिका इण्टर कालेज वर्ष 2021 से छात्राओं को शिक्षा प्रदान कर रहा है। इसी प्रकार स्वीकृति वर्ष 2014 में विकास खण्ड बलहा के ग्राम गुरघुट्टा में रू. 315.00 की लागत से निर्मित राजकीय बालिका इण्टर कालेज वर्ष 2021 से छात्राओं को शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके अलावा स्वीकृति वर्ष 2014 में विकास खण्ड फखरपुर के ग्राम अचौलिया (अजीजपुर) में रू. 315.00 की लागत से निर्मित राजकीय बालिका इण्टर कालेज वर्ष 2021 से तथा स्वीकृति वर्ष 2019 में विकास खण्ड तेजवापुर के ग्राम खैरा में रू. 418.11 की लागत से निर्मित राजकीय बालिका इण्टर कालेज वर्ष 2025 से छात्राओं को शिक्षा प्रदान कर रहा है।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

Author Photo

सूरज तिवारी

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text