Breaking
Thu. Jul 24th, 2025

स्वर श्रुति इवेंट्स एवं मिलेनियम इंफ्रा के तत्वावधान में होगा सतरंगी मेलोडीज़ संगीत कार्यक्रम

By News Desk Sep 26, 2023
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
सौरभ पुरोहित
इंदौर।
‘स्वर श्रुति इवेंट्स’ एवं ‘मिलेनियम इंफ्रा’ ने शुक्रवार 29 सितंबर को जाल सभागृह में शाम 6:45 से 60 और 80 के दशक के सदाबहार 7 संगीतकारों रवि, एस.डी. बर्मन, आर. डी. बर्मन, शंकर-जयकिशन, कल्याणजी-आनंदजी, राजेश रोशन, ओ. पी. नैयर के गीतों से सजी सुरीली शाम ‘सतरंगी मेलोडीज़’ का आयोजन किया है। सहयोगी संस्था वी.एस. मेलोडीज़ एवं आकृति केयर फाउंडेशन है। शहर में पहली बार एक ही मंच से सात सदाबहार संगीतकारों के गाने पेश किए जा रहे हैं। शहर के सुरीले गायक संदीप कनोजिया, विक्रम बजाज एवं संध्या गरवाल द्वारा मधुर गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। मशहूर गायक महेन्द्र कपूर को उनकी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में स्वरांजलि भी दी जायेगी। संगीत संयोजन अभिजीत गौड़ का तथा मंच संचालन कैलाश उधानी का होगा। स्वर श्रुति इवेंट्स के संदीप कनोजिया का कहना है कि संगीत का यह मधुर कार्यक्रम सभी संगीत प्रेमियों को आमंत्रित करता है।


Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text