Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

अतुल्य भारत चेतना
रईस

रुपईडीहा/बहराइच। थाना रुपईडीहा क्षेत्र के सहाबा दाखिला दौलतपुर गांव की एक महिला ने गांव के ही युवक पर छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगाया है। रुपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी कि 14 सितम्बर को दोपहर लगभग 2 बजे वह खेत देखने गई थीं।

इसे भी पढ़ें : गर्मी में कूलर को बनाएं AC : आसान हैक्स और टिप्स

आरोप है कि इसी दौरान गांव के अर्जुन अंसारी पुत्र जुमई ने उन्हें अकेला पाकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की तहरीर के आधार पर थाना रुपईडीहा पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुणदोष के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी l

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text