अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद
बहराइच/ रूपईडीहा।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 25 सितंबर को रूपईडीहा मंडल में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय मिश्र की अध्यक्षता में मुख्य वक्ता किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भीमसेन मिश्रा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन एवं उनके विचारों, उनकी अंत्योदय की विचारधारा के बारे में बताया,

और लोगो को जागरूक किया। इस कार्यक्रम में सभी शक्ति केंद्रों और बूथ अध्यक्षों के अलावा मंडल महामंत्री योगेश पांडे, मंडल महामंत्री विजय सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
_____________