Breaking
Tue. Apr 29th, 2025
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रईस

बहराइच/नानपारा। मिहिपुरवा बाईपास रोड पर देहात इंडिया, श्रम विभाग तथा AHTU बहराइच के सयुक्त टीम द्वारा बालश्रम अवमुक्त अभियान चलाया गया। जिसमें अलग अलग प्रतिष्ठानों से 7 बाल श्रमिक अवमुक्त कराए गए। प्रतिष्ठानों में ढाबे, होटल वा वर्कशॉप शामिल हैं। अवमुक्त कराने के बाद बच्चों को जिला अस्पताल बहराइच मेडिकल हेतु ले जाया गया, उनकी काउंसिलिंग की गई और बच्चों के परिजनों को सूचित किया गया। सभी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद पीड़ितो को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति प्रस्तुत किया गया। जहां विधिक तरीके से बच्चों को सकुशल उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। जिसमें देहात इंडिया से सीपीओ मुजम्मिल, सीपीडब्ल्यू पवन कुमार, नीरज श्रीवास्तव, निर्मला देवी, सरोज पटेल, श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा, AHTU से उपनिरीक्षक गर्जन प्रसाद, कांस्टेबल आशुतोष यादव, कांस्टेबल सुनील चंद वा महिला आरक्षी शुभी तिवारी उपस्थित रहे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text