अतुल्य भारत चेतना
रईस
रुपईडीहा/बहराइच। रुपईडीहा के चकिया रोड पर अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए तहसील प्रशासन ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे बने अवैध निर्माणों को बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त कर मार्ग को सुगम और आवागमन के लिए सुरक्षित बनाया गया। प्रशासन ने पूर्व में अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस जारी कर स्वेच्छा से अवैध निर्माण हटाने का निर्देश दिया था।
इसे भी पढ़ें : जीवन को संकटों से उबारने वाले नीम करोली बाबा (कैंची धाम) के सन्देश
समय सीमा के भीतर कार्रवाई न होने पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई। शुक्रवार दोपहर शुरू हुए अभियान में तहसील प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध दुकानों, मकानों के हिस्सों और अन्य निर्माणों को हटाया गया। इस कार्रवाई से सड़क का चौड़ीकरण संभव होगा, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई नियमों के तहत की गई और अतिक्रमणकर्ताओं को पहले पर्याप्त समय दिया गया था।