Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

Payagpur news; गौ आश्रय स्थल झाला तरहर एवं शिवदहा का ‘विधायक पयागपुर’ ने किया लोकार्पण

क्षेत्रवासियों को मिली एक-एक स्थायी व अस्थायी गोआश्रय स्थल की सौगात

अतुल्य भारत चेतना
सूरज कुमार तिवारी

पयागपुर बहराइच। विकास खण्ड पयागपुर के अन्तर्गत स्थायी गौ आश्रय स्थल झाला तरहर एंव अस्थायी गौ आश्रय स्थल शिवदहा का लोकार्पण विधानसभा पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी के द्वारा विधवत पूजा के साथ किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री त्रिपाठी ने गौ आश्रय स्थल पर संरक्षित गोवंशों को गुण एव केला खिलाकर गो सेवा की तथा परिसर में पौधरोपण भी किया।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि सरकार किसानो के लिये हमेशा चिन्तित रहती है जिसको लेकर निरंतर गौ आश्रय स्थल बनाये जा रहे है उसी कड़ी में ग्राम झाला तरहर मे स्थायी गौ आश्रय स्थल बनाया गया है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि स्थायी गौआश्रय के निर्माण से आस-पास के कई ग्राम के किसानो को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत शिवदहा मे भी अस्थायी गौ आश्रय स्थल का निर्माण कराया गया है।


कार्यक्रम के संयोजन खण्ड विकास अधिकारी दीपेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि स्थायी गौशाला झाला तरहर के बन जाने से निराश्रित गौवंशो को संरक्षित किया जायेगा। स्थायी गौशाला मे 300 गौवंश की क्षमता है भविष्य में इसे बढ़ाकर 500 गौवंश कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि गौ आश्रय मे पानी की व्यवस्था के साथ सोलर पम्प, बिजली इत्यादि अन्य सुविधाये भी उपलब्ध हैं। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी पयागपुर राकेश कुमार मौर्या, जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्रा, पूर्व प्रमुख सचिदानन्द पाठक, कपीस सिंह, बलदेव प्रसाद पाण्डेय, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अंकित तिवारी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कामेश सिंह, ग्राम पंचायत सचिव वात्सल्य अस्थाना, ग्राम पंचायत श्याम जी ओझा, ग्राम प्रधान शिवदहा सहित सैकडों ग्रामवासी मौजूद रहे।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text