Breaking
Tue. Jun 17th, 2025

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सामाजिक महिलाओं का किया सम्मान

By News Desk Mar 10, 2025
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
हर्षा बनोदे

छिंदवाड़ा। नेहरू युवा केंद्र छिन्दवाड़ा द्वारा “अंतराष्ट्रीय महिला दिवस” के उपलक्ष्य में जन सेवा हिताय “संगठन के सहयोग से टी वर्ल्ड मल्टी लेगुवेज स्कूल परिसर में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया जिसमें केन्द्र विभिन्न मण्डलों से महिला एवं पुरुष सहयोगी मण्डल के कार्यकताओ का आगमन हुआ ।

अन्तराष्टीय राष्ट्रीय महिला दिवन प्रतिवर्ष 8 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइ‌यों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया गया।” इसी दौरान अंतराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी विनीता नेटी एवं प्रशिक्षिका राष्ट्रीय इस्तर पर वालीवाल खिलाडी सोनम सनोड़िया, रौनक सनोड़िया एवं सनवी यादव एवं योगा प्रशिक्षी का दिक्षा सिंह को सम्मानित पौधा दे कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ किरण चौधरी साध्वी ऊषा शर्मा, जन सेवा हिताय संगठन प्रमुख हर्षा बनोदे परामर्शदाता लता नागले एवं तृप्ती सिंह और* सभी स्वयंसेवी संगठन साथ ही नेहरू युवा केंद्र के राहुल बानिया, ऋतू बोपचे, विकल्प सोनकुंवर एवं प्रताप सहारे उपस्थित रहे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text