Breaking
Tue. Jun 17th, 2025

Bilaspur News; महिला कमांडो फोर्स द्वारा महिला दिवस पर संगोष्ठी आयोजित किया गया

By News Desk Mar 10, 2025
Spread the love

महिलाए आज हर क्षेत्र सफलताएं हासिल कर रही है: किरण यादव

अतुल्य भारत चेतना
वीरेंद्र यादव

कोटा/बिलासपुर। महिला कमांडो फोर्स कोटा के द्वारा महिला दिवस पर संगोष्ठी आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था संस्थापक सदस्य किरण यादव ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं- चाहे वह शिक्षा हो, विज्ञान हो, राजनीति हो या फिर खेल. लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि अभी भी महिलाओं को समान अधिकारों देने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. इस महिला दिवस पर, हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम महिलाओं का सम्मान करेंगे, उनके अधिकारों की रक्षा करेंगे।
संगवारी महिला कमांडो फोर्स कोटा द्वारा ग्राम कोटा में महिला टीम के द्वारा प्रतिदिन संध्या समय पर ग्राम भ्रमण किया जाता है जिससे गांव में लोग अब सार्वजनिक स्थानों में नशा मद्यपान जैसे कोई भी असामाजिक कार्य नही करते। जिसमें ग्राम पंचायत कोटा में शराब बंदी पर बहुत ही रोक लगा है, कार्यक्रम में महिलाओं ने हिस्सा लिया । इस समारोह में महिलाओं के लिए विभिन्न मौलिक और सांस्कृतिक शिक्षा, प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल महिलाओं ने बढ़ चढ़ के भाग लिया तथा बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। इसके अलावा नशा मुक्ति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के द्वारा गांव में नशा मुक्ति अभियान चलाने के लिए निर्णय लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपने अधिकारों, कानून एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक कर प्रगति पथ में आगे बढ़ाना था।अतिथियों का तिलक लगाया गया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना किया गया।उदबोधन कार्यक्रम में महिलाओं को “करवाई में तेज़ी लाना“ सशक्त होकर काम करने के एवं संघ के नियमो को अवगत कराया। उपस्थित सभी महिलाओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए एवं नारी शक्ति की कार्यों की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सभी महिलाओं को उनके सराहनीय कार्य के लिए संगवारी महिला कमांडो फोर्स कोटा द्वारा सम्मानित किया गया।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text