अतुल्य भारत चेतना
संवाददाता
वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ट्रस्ट के 9 वे वर्षगाँठ के शुभ अवसर पर ज्योति महिला उत्थान ट्रस्ट के कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज की प्रगतिशील महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इनोविया अस्पताल की को-फाउंडर सोनाली सिंह, ग्राम प्रधान की पत्नी राधिका सिंह, और डीपीएस काशी की पीटीए सदस्या अर्चना वर्मा (पत्नी विनोद कुमार सिंह) उपस्थित रहीं। उन्होंने महिला शिक्षा की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया।
इसके साथ ही, गाँव और क्षेत्र की महिलाओं ने जल निगम विभाग के XEN साहब और ग्राम सभा मोहनपुर के प्रधान श्री संजय जी को धन्यवाद भेंट किया, क्योंकि उनके प्रयासों से एक महीने से बाधित जल आपूर्ति पुनः शुरू की गई। महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर भी गहन चर्चा की गई।

अनीता पटेल, शीला (गाँव की आशा कार्यकर्ता) और नीलम सागर (आशा कार्यकर्ता) ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होने पर जोर दिया। छाया जी ने स्वास्थ्य और टीबी जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष गीता जी ने नारी सशक्तिकरण पर शायरी के माध्यम से महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में ज्योति महिला उत्थान ट्रस्ट की अध्यक्ष मीरा जी ने कहा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए खुद का रोजगार शुरू करना चाहिए और अपने हक के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर आनंद और मोनी ने किया। इस अवसर पर आनंद जी ने बताया कि ज्योति महिला उत्थान ट्रस्ट एक ऐसा मंच है, जहाँ हर वर्ग और हर समूह के लोग अपने विचार साझा कर सकते हैं।
इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को सशक्त और शिक्षित करने का संदेश दिया गया, जिससे वे समाज में आत्मनिर्भरता के साथ अपनी पहचान बना सकें।
कार्यक्रम में उपस्थित: मुन्नी (सचिव), ज्योति, सोनी, बिंदु (नरेगा मेठ कार्यकर्ती), महिमा, ममता (सखी समूह कार्यकर्ती), सुमन , दशरथ, दिनेश, उमाशंकर, आर्यन , सरोजा , रीता , चिंता , आदि गाव की महिलाये और बच्चे उपस्थित थे।