झेरिया यादव समाज को हर संभव सहायता करने का किया वादा
झेरिया यादव के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगनीक लगातार सक्रिय होकर कर रहे हैं कार्य, समाज को अंतिम छोर तक किया संगठित
आदर्श विवाह के आयोजन से समाज में होती है जागरूकता: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
अतुल्य भारत चेतना
वीरेन्द्र यादव
रायपुर। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज भवन लोकार्पण एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन महादेवघाट रायपुर में रविवार को आयोजित किया गया। इस समाजिक कार्यक्रम के मुख्यतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रहे।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता झेरिया यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष जगनिक यादव ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव व महानगर इकाई के अध्यक्ष सुंदर लाल यादव, प्रदेश के उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव, मनोज़ यादव संयुक्त सचिव जगत राम यादव, रंजीत यादव, आर डी यादव, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष आशा सन्तोष यादव, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष आकाश यादव, राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष राजू यादव, छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी धनेश यादव सुनील यादव के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के पूर्व भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर इस भव्य आयोजन की शुरुआत की गई, इसके बाद अतिथियों का स्वागत राउत नृत्य के माध्यम से किया गया। सबसे पहले सामाजिक भवन का लोकार्पण किया गया। इसके बाद युवक युवती परिचय सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवक युवती ने परिचय दिए। ततपश्चात आदर्श विवाह में छः जोड़ो का विवाह करवाया गया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज की अच्छी पहल है। इससे एक ही मंच पर विवाहयोग्य युवक युवतियों मिल जाते है। वर वधु ढूढने में परिवारो में समय और धन की बचत होती है। यादव समाज भारत के विकास में अपनी बराबर की भागीदारी दे रहा हैं। यह समाज भारत के स्वाभिमान और मान सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

इस दौरान उन्होंने आठ नवविवाहित जोडो को शुभकामनाएं दी। समाज के प्रदेशाध्यक्ष जगनिक यादव ने बताया कि 75 लाख रुपए की लागत से यह हमारा सर्व सुविधा युक्त भवन बना है साथ ही प्रधान मुख्यालय एवं समाज के गरीब वर्ग के छात्रों के समुचित शिक्षा व्यवस्था के लिए छात्रा वास की व्यवस्था है सामाज सामाजिक भवन में आने जाने वाले ठहरने के लिए कक्ष का भी बनाया गया रायपुर के अलावा अन्य जगह नहीं आने वाले बच्चों के रहने ब्यवस्था की गई है। उन्होंने नव निर्मित भवन के लिए फर्निचर सहित अन्य ब्यवस्थाओ के लिए आर्थिक मदद का अनुरोध किया।

इस पर उपमुख्यमंत्री ने समाज की आवश्यकता को पूरा करने का भरोसा दिया।महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सैलाना यादव ने कहा कि आज लोग एक दूसरे को दिखाने के लिए कर्ज लेकर महंगी शादियां कर रहे हैं जिससे उन्हें बाद में कर्ज चुकाने में मानसिक तनाव से गुजरना पड़ता आदर्श विवाह के माध्यम से समाज के तबके वर्ग के लोगों को आर्थिक बोझ नही होता है इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री शिवकुमार यादव सहनी यादव महिला प्रकोष्ठ से उपाध्यक्ष शारदा यादव सुनीता यादव सुशीला यादव गायत्री यादव सती यादव राजनीतिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव कोरबा से राजेश यादव श्री मती सुभद्रा यादव कर्मचारी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष गिरजा शंकर यादव जिला अध्यक्ष गण रायपुर रामलाल यादव दुर्ग ठाकुर राम यादव बालोद रामकुमार यादव बलौदा बाजार सुरेन्द्र यादव कोरबा लिखी राम यादव गरियाबंद भुवन यदु बेमेतरा हेमकांत यादव कबीरधाम धनीराम यादव सक्ती दिवाकर यादव महासमुंद प्रीतम यादव मुंगेली पितांबर यादव महा नगर इकाई दुर्ग अध्यक्ष ज्योति रानी यादव बिलासपुर ओंकार यादव राजनांदगांव गरीबा राम यादव प्रदेश संगठन मंत्री प्रेमू लाल यादव चांद राम यादव फत्तू लाल यादव शांति लाल यादव सेवक राम यादव रामेश्वर यादव मेघनाथ यादव शत्रुघ्न यादव रामलाल यादव रायपुर महानगर ईकाई से जिला उपाध्यक्ष प्रीतम यादव कार्यकारी अध्यक्ष बैशाखु राम यादव नरेश यादव मतवारी यादव घुरऊ राम यादव प्रमोद यादव बलराम यादव पतित यादव जिला मीडिया प्रभारी महा समुंद सहित सभी जिला ब्लॉक परिक्षेत्र से बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी सदस्य गण उपस्थित थे।

कार्यक्रम में अतिथियों का भव्य आतिशी बाजी के साथ लोगो ने रावत नाच के साथ स्वागत किया।
subscribe our YouTube channel