Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बोले ललन कुमार-कांग्रेस कभी मुक्त नहीं हो सकती

अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद

बहराइच। भारत जोड़ो न्याय यात्रा हमारे नेता राहुल जी के नेतृत्व में चल रही है, उस यात्रा का जो संदेश है उसको जन-जन तक पहुचाने का काम हम सभी कर रहे हैं।

बहराइच लोकसभा -56 आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, बहराइच को विकास की मुख्यधारा में खड़ा करना मेरा लक्ष्य है। यह बात कांग्रेस नेता ललन कुमार ने शहर के एक निजी होटल में अयोजित पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि जबतक है जान है तबतक बहराइच के हक के लिए यहां की जनता के लिए , यहां के युवाओं के रोजगार के लिए, महिलाओं के सम्मान के लिए सदैव खड़े रहेंगे। लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी अगर पार्टी नेतृत्व निर्देश देती है तो हम बहुत मजबूती से चुनाव लडेंगे।

ललन कुमार ने बहराइच में रेल सेवा, छुट्टा जानवरों की समस्या, किसानो के कर्ज की समस्या, शिक्षा और स्वस्थ सहित अन्य मुद्दों को उठाते हुए कहा कि रेल सेवा बदहाल है यहां उसका विस्तार अभी तक नहीं हुआ। 2014 में जिन मुद्दों को लेकर भाजपा मैदान में आई थी उसमें से एक भी मुद्दे का समाधान नही हुआ। उन्होंने वर्तमान सांसद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पिछले 10 साल से यहां के भाजपा के एमपी हैं वह लोगों से नहीं मिलते, यहां के सांसद बताएं कि उन्होंने बहराइच के विकास के लिए क्या किया ?

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता ललन कुमार ने कहा कि हम सब सत्य अहिंसा के रास्ते पर चलने वाले हैं, कांग्रेस 138 साल पुरानी पार्टी है, हम सभी धर्मो का सम्मान करते हैं, भाई चारा, प्यार, मोहब्बत की बात करते हैं। हम राहुल गांधी एवम प्रियंका गांधी के सिपाही हैं,

आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा को जो समर्थन मिल रहा है हर कोई देख रहा है, राहुल गांधी मन की बात नहीं करते हैं जनता की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सब नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान चलाने वाले हैं, जहां सब का सम्मान है।
लड़ना नहीं, बल्कि यहां की जनता के हितों की रक्षा करते हुए उनके बीच काम करना है, जिससे हमारे समाज का विकास हो सके। जब समाज का विकास होगा तब हमारे प्रदेश और देश का विकास होगा। कांग्रेस नेता ललन कुमार ने कहा कि राहुल गांधी जी की न्याय यात्रा बहराइच से भी गुजरेगी। उन्होंने लोगों से सुझाव भी मांगा।

कांग्रेस किसी व्यक्ति विशेष की पार्टी नहीं है, कांग्रेस एक पार्टी नही विचार धारा है। हम यहां की जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े रहेंगे। उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पांच स्तंभ युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों के लिए न्याय और भागीदारी के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि यही देश को ताकत प्रदान करेगी। भाजपा द्वारा कांग्रेस मुक्त भारत के सवाल पर उन्होंने कहा कि, कांग्रेस कभी मुक्त नहीं हो सकती है, लेकिन मोदी जी ने आडवाणी जी, जोशी जी को मुक्त जरूर कर दिया है।

subscribe our YouTube channel

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text