Breaking
Sat. Jul 26th, 2025

जितेन्द्र शर्मा बने ब्राम्हण वेलफेयर महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष

By News Desk Jan 1, 2025
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रईस

बाबागंज/बहराइच। ब्राम्हण वेलफेयर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद मोहन मिश्र के द्वारा जनपद बहराइच के विकास खंड नवाबगंज (बैजूपंडित पुरवा) निवासी जितेन्द्र कुमार शर्मा को ब्राम्हण वेलफेयर महासभा उत्तर प्रदेश का ब्लॉक अध्यक्ष का नवीन दायित्व प्रदान किया गया। जितेन्द्र कुमार शर्मा की लगातार सामाजिक कार्यो मे सक्रियता, समाज के प्रति निष्ठा तथा रुचि को देखकर उन्हे पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्राम्हण वेलफेयर महासभा राष्ट्रीय स्तर का संपूर्ण भारत मे कार्य करने वाला गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन है जो ब्राम्हण समाज के लोगो मे राष्ट्रवाद की भावना पैदा करना, सर्वांगीण विकास,नशामुक्ति, उत्थान एवं कल्याण आदि उद्देश्यों पर कार्य करता है।जितेन्द्र शर्मा को महासभा का ब्लॉक नवाबगंज का ब्लॉक अध्यक्ष बनाये जाने पर विनोद गिरि,अरविन्द वर्मा, वैभव सिंह,आनंद मिश्रा, अभिषेक पाठक, नीलाम्बुज शर्मा, गोपालजी पाठक, विनय मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, अभय पाठक,अभय पाण्डेय,नवीन पाठक,विनय पाठक सहित ब्राम्हण समाज के लोगो ने हर्ष व्यक्त किया है।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text