अतुल्य भारत चेतना
अशोक सोनी
रिसिया/बहराइच। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस सादगी के साथ सामाजिक कार्य के तहत वृद्ध महिला को कम्बल ओढाकर एवं खिचड़ी दान करके मनाया गया। इस दौरान किसी भी राजनैतिक बयानबाजी व कार्यक्रम से परहेज किया गया। सिर्फ सेवा सद्भाव के तहत गरीबों, निर्धन असहाय बेसहारों निराश्रितों की सेवा करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पार्टी ध्वज को झुका कर आजादी के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सप्रेम नमन् किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि आजादी का इतिहास ही कांग्रेस का इतिहास है। उन्होंने कहा हम कांग्रेस जनों के लिए वर्तमान समय में संघर्ष ही रास्ता है हमें दूसरी आजादी की लड़ाई साम्प्रदायिकता एवं अलगाववादी ताकतों से लडना होगा।





उन्होंने कहा कि आजादी कोई घटना नही बल्कि लगातार चलने वाला संघर्ष है, हम ज्यों ज्यों निजी स्वार्थ व भय के गुलाम होते जा रहे हैं त्यो त्यो आजादी हमसे छिनती जा रही है क्योंकि आजादी हमें गर्दनों की मोल पर मिली है न कि भय और स्वार्थ से। इस समय ज्यादा से ज्यादा गरीब व मलिन बस्तियों में अलाव जलवाने तथा बेसहारों को कम्बल व गर्म कपड़े की ब्यवस्था पर जोर देने की अपील की गई। उक्त अवसर सामाजिक कार्यकर्ता व दाण्डी इन्द्र कुमार यादव तथा रमेश चन्द्र मिश्र जी के द्वारा किये गए सामाजिक व रचनात्मक कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर सादात अहमद एहसान वारिस अमर सिंह वर्मा अवधराज पासवान ननके चौहान मूलचन्द राव मधई सिंह बच्चन मिश्र इन्द्र जीत सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।