Breaking
Tue. Jun 17th, 2025

कृषि महाविद्यालय में पीएम श्री एकलव्य विद्यालय छुरी के छात्रों का ज्ञानवर्धक भ्रमण

By News Desk Dec 21, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
सत्यम जायसवाल

कोरबा। कटघोरा स्थित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में 20 दिसंबर को पीएम श्री एकलव्य विद्यालय छुरी के 280 छात्रों ने शैक्षिक भ्रमण किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को कृषि और उसके आधुनिक तकनीकों की जानकारी देना था। छात्रों का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. असद अहमद के मार्गदर्शन में किया गया। भ्रमण की शुरुआत डॉ. जीपी भास्कर ने बीएससी कृषि पाठ्यक्रम और महाविद्यालय की गतिविधियों की जानकारी देकर की। इसके बाद, डॉ. दुष्यंत कुमार कौशिक ने छात्रों को कीट प्रयोगशाला दिखाते हुए लाभदायक और हानिकारक कीटों की पहचान और फेरोमेन ट्रैप जैसी तकनीकों की जानकारी दी। डॉ. देवेंद्र चौधरी ने फसलों की बीमारियों और उनके रोकथाम की तकनीकों से अवगत कराया। मशरूम उत्पादन इकाई का भ्रमण कराते हुए उन्होंने इसकी प्रक्रिया समझाई। इसी क्रम में, डॉ. प्रियल पांडे ने मिट्टी जांच उपकरणों और मृदा परीक्षण के लाभ बताए। डॉ. चंद्रेश धुर्वे ने वर्मी कंपोस्ट उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डाला।

योगेंद्र सिंह और देवेश्वर पटेल ने उद्यानिकी फसलों, फलदार और छायादार पौधों का भ्रमण करवाया। कंप्यूटर लैब और पुस्तकालय भ्रमण के दौरान, डॉ. रोशन भारद्वाज ने कृषि छात्रों के मॉडल और परियोजनाओं को प्रदर्शित किया। अंत में, जालम सिंह ने कृषि यंत्रीकरण जैसे हार्वेस्टर और सिंचाई तकनीकों की जानकारी दी। छात्रों ने भ्रमण के दौरान प्राप्त ज्ञान से उत्साह और प्रसन्नता व्यक्त की और भविष्य में कृषि शिक्षा और कैरियर में रुचि लेने की बात कही। यह भ्रमण न केवल छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि उन्हें कृषि के महत्व और उसकी आधुनिक तकनीकों से जोड़ने में सफल रहा।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text