अतुल्य भारत चेतना
ओम प्रकाश होतवानी
जबलपुर। जबलपुर की जानी मानी संस्था डिस्काउंट इंडिया जिनके इन्वेटिव कार्यों की सराहना एवं सहयोग जबलपुर के सभी व्यापारियों द्वारा लगातार किया जा रहा है। उन्होंने लकी ड्रॉ योजना के साथ लखपति बहन योजना लागू करने हेतु प्रस्ताव रखा ,आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया की समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझते हुए हुनरमंद महिलाओं को जो कि अपना स्वयं का व्यापार करना चाहती है लेकिन फंड की कमी के कारण वो व्यापार नहीं कर पाती उनको व्यापार शुरू करने या चालू व्यापार को बढ़ाने के लिए 1 लाख से 10 लाख की आर्थिक सहायता संस्था द्वारा दी जाना तय हुआ है। इस योजना को मूर्त रूप देने एवं योग्य महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिल सके इस हेतु कार्यकारणी सदस्यों का गठन किया जाएगा।






नगर के 10 प्रतिष्ठित समाज सेवी संस्थानों एवं 10 ज्यूरी सदस्यों की टीम द्वारा इस बात का निर्धारण किया जाएगा कि कितना डोनेशन किस महिला को दिया जाएगा जिस हेतु आवेदन फॉर्म भरे जा रहे है, साथ ही साथ ज्यूरी मेंबर द्वारा 1 साल तक उस व्यापार की प्रोग्रेस पर भी ध्यान दिया जाएगा आवेदन फॉर्म डिस्काउंट इंडिया के किसी भी सदस्य व्यापारी के यहां से प्राप्त किए जा सकते है, संस्था संचालक ओमप्रकाश होतवानी ने समस्त व्यापारियों का आभार व्यक्त किया की उन्होंने इस जनोपयोगी कार्य में हमेशा अपना सहयोग दिया है, जिस कारण आज तक संस्था अपने सभी लक्ष्यों को पाने में सफलता प्राप्त करती आ रही है। साथ ही साथ उन्होंने महिलाओं को इस योजना से जुड़ने का अनुरोध किया।