Breaking
Thu. Jun 19th, 2025

सम्भल में सरकार ने करवाया बवाल: माता प्रसाद पाण्डेय

By News Desk Dec 14, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रईस

बहराइच। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद विधानसभा पाण्डेय बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि, वर्ष 1991 में नरसिम्हा राव ने नियम बनाया था, उसके बाद भी भाजपा उनके नियम को बदल रही है। जब तक वह हिंदू मुस्लिम नहीं करेगी तो उनकी सत्ता नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि पहले बहराइच और अब संभल जाने से उन्हें रोका गया। लेकिन मामला शांत होने पर वह महाराजगंज के लोगों से मिलने के लिए जा रहे हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचे। उन्होंने सपा पदाधिकारियों से मुलाकात कर जिले की स्थिति के बारे में जानकारी ली। प्रेस वार्ता के दौरान माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बारे में वह कुछ नहीं कहना चाहते हैं। उन्होंने अलग पार्टी बना रखी है।

प्रदेश में हो रहे बवाल के मामले में बोलते हुए उन्होंने कहा कि सम्भल में सरकार ने बवाल करवाया। माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि नरसिम्हा राव ने वर्ष 1991 में नियम बना दिया था। फिर किसी धार्मिक स्थल को क्यों बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा हिन्दू मुस्लिम करके सत्ता हासिल करना चाहती है। वह विकास पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि कमियां छिपाने के लिए उन्हें बहराइच के महराजगंज जाने से रोका गया था। इसी तरह सम्भल जाने से रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश में दौरा कर मौके की स्थिति देख रहे हैं। इसके बाद विधान सभा सत्र में मुद्दा उठाएंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह, विधायक आनंद कुमार यादव, डॉ अनवारुल रहमान खां,अर्जुन गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text