Breaking
Fri. Jun 20th, 2025

रुपईडीहा में बंदरों के आतंक से लोग परेशान, छत पर चढ़ना हुआ मुश्किल

By News Desk Nov 28, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रईस

रुपईडीहा/बहराइच। नगर पंचायत रुपईडीहा में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बंदरों की बढ़ती संख्या से लोग परेशान हैं। नगर के लोगों ने बंदरों को पकड़वाने की माँग संबंधित विभाग के अधिकारियों से की है। नगर में बंदरों की संख्या पहले ही बहुत थी पर धीरे-धीरे इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। पहले ये नगर की सब्जी मंडी के आसपास के मोहल्ला तक सीमित थे। लेकिन अब धीरे-धीरे ये नगर के अधिकांश मोहल्लों में पहुँच गए है। थोक सब्जी मंडी, मुख्य बाजार व जहाँ-जहाँ भी उत्सव गृह जहाँ से उन्हें खाने मिल रहा है, वहीं बंदर पहुँच गए हैं। बंदरों के कारण पहले लोगों को खाने का सामान लेकर जाने, छत पर कपड़े सुखाने या छत पर अनाज आदि सुखाने में दिक्कत होती थी। अब तो इनका आतंक मुख्य बाजार में इतना है कि मोटरसाइकिल की सीट कवर फाड़ देते हैं। झोले सामान निकालकर ले जाते हैं अगर विरोध करो तो काट लेते हैं। नगरवासी सिद्धनाथ गुप्ता आदि ने वन विभाग के अधिकारियों से माँग की है कि नगर से बंदरों को पकड़ कर जंगल में भिजवाया जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text