अतुल्य भारत चेतना
वीरेंद्र यादव
कोटा/बिलासपुर। तिल्दा के समीपस्थ ग्राम पंचायत कोटा में संविधान दिवस के अवसर पर संगवारी महिला समिति एवं महिला कमांडो फोर्स के द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर को याद कर संविधान दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम बाबा साहेब आंबेडकर जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया, फिर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किरण यादव ने कहा की भारतीय संविधान भारत की आत्मा है। संविधान में हमारे मौलिक अधिकार मौलिक हितों का संरक्षक है, हमे अपने भारतीय संविधान पर गर्व करना चाहिए। हर भारतीय नागरिक के लिए 26 नवंबर संविधान दिवस बेहद गर्व का दिन है। कोई भी देश बिना संविधान के नहीं चल सकता। यह संविधान ही है जो अलग-अलग धर्मों व जातियों की भारत की 140 करोड़ की आबादी को एक देश की तरह जोड़ता है।संविधान दिवस’ के इस पवित्र अवसर पर मैं बाबा साहेब अंबेडकर समेत उन सभी महान विभूतियों को नमन करता हूँ जिन्होंने भारतीय संविधान की रचना में अपना योगदान दिया है। भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। संविधान दिवस के अवसर पर देश को प्रगतिशील संविधान देने वाले बाबासाहेब आंबेडकर जी और सभी देशभक्तों को नमन। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं, जहाँ सभी नागरिकों को समान अधिकार और स्वतंत्रता प्राप्त है। भारत के संविधान को अपनाने के सम्मान में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। यह न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों पर जोर देता है। डॉ बी आर अंबेडकर के योगदान को मान्यता देता है और एक लोकतांत्रिक और समावेशी समाज के निर्माण में नागरिक भागीदारी की वकालत करता है।