Breaking
Tue. Apr 29th, 2025

एस एस बी के महानिरीक्षक डॉ. अशोक राय मेडिकल (डायरेक्टर) ने 42वी वाहिनी मुख्यालय व सीमा क्षेत्र का किया निरीक्षण

By News Desk Nov 28, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रईस

रूपईडीहा/बहराइच। एस एस बी के महानिरीक्षक डॉ. अशोक राय मेडिकल (डायरेक्टर) द्वारा 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय बहराइच का भ्रमण किया गया। वाहिनी मुख्यालय में आगमन पर सर्वप्रथम सम्मान गार्ड द्वारा महानिरीक्षक महोदय को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया तत्पश्चात महानिरीक्षक महोदय द्वारा वाहिनी के समस्त अधिकारी गणों के साथ बैठक स्थित की जानकारी ली। जिसमें वाहिनी के कार्यक्षेत्र, कार्यप्रणाली तथा कार्मिकों के स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर चर्चा की। साथ हीं बताया कि जहाँ तक हो सके जवान दवाइयाँ प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र से लें इन केन्द्रों पर दवाओं की कीमतें बाजार से 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक कम मूल्य पर मिलती। उदहारण के लिए कैंसर के उपचार में इस्तेमाल होने वाली एक दवा जो बाजार में लगभग साढ़े छह हजार रूपये की है वही दवा जन औषधि केन्द्रों पर सिर्फ 800 रूपये में उपलब्ध है तथा जन औषधि केन्द्रों पर मिलने वाली दवाओं की गुणवत्ता भी विश्व स्तरीय है। तत्पश्चात महानिरीक्षक महोदय द्वारा मुख्यालय के प्रांगण का निरीक्षण किया गया एवं जरुरी दिशा निर्देश दिए । निरीक्षण करने के दौरान महोदय ने वाहिनी चिकित्सालय, जवान मैस, आदि का निरीक्षण किया। इसके उपरांत महानिरीक्षक ने एकीकृत जाँच चौकी रूपईडीहा का भ्रमण किया जहाँ पर एस एस बी के कार्यकलापों को देखा व निरिक्षण किया। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा, सुविधाओं एवं स्वास्थ्य सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में 42वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट दिलीप कुमार एवं उप कमांडेंट रमन लाल एवं 59 वीं वाहिनी के उप कमांडेंट ओम प्रकाश व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text