Breaking
Thu. Aug 21st, 2025

नगर पालिका परिषद खुरई में हुई सामान्य परिषद की औपचारिक बैठक, संविधान दिवस समारोह का भी हुआ आयोजन

By News Desk Nov 27, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
शैलेष सेन

खुरई, सागर। नगर पालिका परिषद खुरई के सभागार कक्ष में परिषद की सामान्य औपचारिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नगर पालिका की अध्यक्षा महोदया, उपाध्यक्ष महोदय सहित निकाय क्षेत्र के पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित निकाय के अधिकारी/कर्मचारी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश मेहतेले ने अपना परिचय देते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों पार्षदगणों का परिचय प्राप्त किया परिचय उपरांत बैठक में आगामी खुरई डोहेला महोत्सव पर विचार साझा किए गए एवं पार्षदोंगणों से वार्ड की शिकायतों, समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। कई जन कल्याणकारी कार्यों पर भी विचार विमर्श किया गया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश मेहतेले ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं प्राप्त शिकायतों, समस्याओं एवं सुझावों पर शीघ्रता से कार्य करने एवं स्थाई निराकरण हेतु आश्वित किया। नगर पालिका की अध्यक्षा नन्हीं बाई अहिरवार ने नगर की सफाई व्यवस्था पर अपने सुझाव दिए वहीं पार्षद जनों ने अपने अपने वार्डों की समस्याओं से अवगत कराया जिसमें सफाई,नाला नाली निर्माण,प्रकाश व्यवस्था सहित रोड सी सी आदि की माँग रखी गई, जिसका शीघ्रता से निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

संविधान के प्रति समर्पण एवं संविधान निर्वहन करने की सभी ने ली शपथ
बैठक समापन के पूर्व सभी ने संविधान के प्रति समर्पण एवं संविधान निर्वहन की शपथ लेते हुए संवैधानिक व्यवस्था अनुसार व्यवहार/आचरण रखने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों जनप्रतिनिधियों ने सभागार में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए संविधान निर्माण में उनके अहम योगदान को याद किया। उपस्थित सभी लोगों ने भारतीय संविधान के प्रति समर्पण रखने, संवैधानिक व्यवस्था का निर्वहन करने सहित संविधान पालन का संकल्प लिया। परिषद की सामान्य औपचारिक बैठक में परिषद की अध्यक्षा नन्हीं बाई अहिरवार, उपाध्यक्ष महोदय राहुल चौधरी, स्थानीय पार्षद गण एवं जनप्रतिनिधिगण सहित निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश मेहतेले एवं समस्त शाखाओं के शाखा प्रभारी संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text