Breaking
Mon. Jun 30th, 2025

‘समाजवादी सकारात्मक, राजनीति’ का बुनियादी सिद्धांत है, हम सब आज फिर से नेताजी के संकल्पों-सिद्धांतों पर चलने व उनके लिए लड़ने का वचन उठाते हैं, नेताजी को शत् शत् नमन: सी पी यादव

By News Desk Nov 23, 2024
Spread the love

सपा के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’ मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर अर्पित किए गए श्रद्धा सुमन

अतुल्य भारत चेतना
संवाददाता

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, पूर्व श्रद्धेय, पद्म विभूषण नेताजी श्रफजीत मुलायम सिंह यादव की 85 वी जयंती शुक्रवार दिनांक 22 नवम्बर को पूरे देश, उत्तर प्रदेश और जिलों, गाँवों, कस्बों में मनाई गई। समाजवादी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं समर्थकों ने पूरे प्रदेश में विविध कार्यक्रम किये। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नेताजी की जयंती पर नमन करते हुए कहा कि नेताजी की जयंती पर हम सबका उनको कोटि-कोटि नमन! नेताजी की जयंती, हम सबके लिए ‘समाजवादी मूल्यों’ के प्रति अपने संकल्पों को दोहराने का ‘शपथ-दिवस’ होती है।
पूर्व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप, ने श्रद्धेय नेताजी का श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज जन-जन में जो सामाजिक चेतना और जागरूकता आई है, उसकी ज़मीन नेताजी और उनके साथ के समर्पित लोगों ने ही तैयार की थी। आज हम सबकी ये ज़िम्मेदारी है कि उनके बोये सैद्धांतिक बीजों और उनके रोपे हुए वैचारिक पौधों को और भी अधिक सकारात्मक वातावरण दें, जिससे समानता-समता, सौहार्द और सबकी संवृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो सके और विकास की दिशा सब भेदभाव मिटाते हुए, देश के अंतिम व्यक्ति से प्रथम व्यक्ति की ओर हो जाए।
समाजवादी पार्टी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव चंद्र प्रकाश यादव (सी पी यादव) ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि नेताजी ने ही हम सबको ये समझाया और सिखाया कि सच्चे लोकतंत्र की सच्ची दिशा नीचे-से-ऊपर की ओर होती है। जब पंक्ति का अंतिम व्यक्ति सशक्त होगा तभी समाज और देश सशक्त होगा। यही ‘समाजवादी सकारात्मक, राजनीति’ का बुनियादी सिद्धांत है, हम सब आज फिर से नेताजी के संकल्पों-सिद्धांतों पर चलने व उनके लिए लड़ने का वचन उठाते हैं। नेताजी को पुनः नमन और सार्थक स्मरण!

श्रद्धेय नेताजी की जयंती के अवसर पर सैफई स्थित उनकी समाधिस्थल पर पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्य सभा सदस्य प्रो0 राम गोपाल यादव ने पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर बदायूं से सांसद आदित्य यादव समेत बड़ी संख्या में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। समाधि स्थल पर कार्यरत मजदूरों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरन मय नंदा ने कम्बल वितरण किया।
नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय 19 विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ में नेता विरोधी दल माता प्रसाद पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक ओम प्रकाश सिंह, पूर्व सांसद अरविन्द कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव एवं विधायक अताउर्रहमान, समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो0 बी. पाण्डेय एवं पूर्व एमएलसी डॉ0 राजपाल कश्यप, समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव चंद्र प्रकाश यादव (सी पी यादव), पूर्व एमएलसी डॉ0 मधु गुप्ता, पूर्व एमएलसी रामवृक्ष यादव, पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लखनऊ विजय बहादुर यादव समेत बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय के गेट पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता लखनऊ के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव ने विशाल भण्डारा का आयोजन किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भण्डारे का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विजय बहादुर यादव, डॉ0 राजपाल कश्यप, सोनू कन्नौजिया समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता कार्यकर्ता स्थानीय आमजन मौजूद रहे। भण्डारा कार्यक्रम पूरे दिन चलता रहा। हजारों की संख्या में लोगों ने भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही नेताजी के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी, प्रदेश मुख्यालय के बाहर जरूरतमंद लोगों को कम्बल भी बांटा गया।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text