Breaking
Mon. Jun 30th, 2025

नेताज़ी का एक-एक संघर्ष समाजवाद के हित मे अमर: किरनपाल कश्यप

By News Desk Nov 22, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
मेहरबान अली कैरानवी

शामली। थानाभवन नगर पंचायत सभागार में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षामंत्री व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाने के लिए सपा नेता व कार्यकर्ताओ ने एक सभा का आयोजन किया। सपा नेता व कार्यकर्ताओ ने नेता जी के चित्र के सामने केक काटकर उनका जन्मदिवस मनाया और एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें सपा नेताओं ने स्व मुलायम सिंह यादव की जीवनशैली पर प्रकाश डालते हुए जमकर उनका गुणगान किया। विचार गोष्ठी के दौरान एमएलसी एवं पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया की स्व मुलायम सिंह यादव को अपना अभिभावक बताया और कहा आज वह जो कुछ भी है नेता जी के आशीर्वाद से ही है।

अपने राजनैतिक जीवन में उन्होंने कभी कही और मुड़कर भी नहीं देखा है और कहा की नेता जी किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े हर वर्ग के नेता थे उन्होंने हर वर्ग के लिए काम किया है। उनका हर राजनैतिक दल का नेता सम्मान करता है। सभागार मे रविन्द्र प्रधान जोगी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्व मुलायम सिंह यादव को पिछड़ा गरीब मजदूर किसान के हितो की सोच को उत्पन्न कर समाजवाद मे बराबरी का सम्मान देने का कार्य नेता ज़ी ने किया है। विचार गोष्ठी के दौरान मंच का संचालन डा राजकुमार कश्यप प्रतिनिधि ने किया और अध्यक्षता लख्मीचंद कश्यप ने की, कार्यक्रम में मुख्यरूप से रविन्द्र प्रधान जोगी,संजीव राठी, गौरव कश्यप,राजेंद्र कश्यप,जाकिर राणा, राफे चौधरी, जबरसिंह कश्यप, ममरेज राणा,सेठपाल कश्यप, राजकुमार लतीफगढ़, रामपाल कश्यप, हरवीर कश्यप, मनोज कश्यप, राहुल कश्यप, डा श्रवण कश्यप,इकराम राव, राशिद मलिक सभासद, मो.हम्माद, संजय कोरी, अनुज सैनी शौकीन अब्बासी, वसीम मलिक सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text