अतुल्य भारत चेतना
सतीश मौर्या
भिनगा/श्रावस्ती। पूर्व सूचना अनुसार गुरुवार, दिनांक 21 नवंबर 2024 को कलेक्ट्रेट परिसर भिनगा जनपद श्रावस्ती में भारतीय किसान यूनियन (भारत का किसान संगठन) जिलाध्यक्ष चौधरी अजय कुमार वर्मा जी के नेतृत्व में मासिक पंचायत संपन्न हुई।




पंचायत में उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करके किसान मजदूर के ज्वलंत समस्याओं युक्त ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय श्रावस्ती को निदान हेतु प्रेषित किया गया। पंचायत में महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुधा पांडे व युवा महिला जिलाध्यक्ष आंचल मिश्रा व मधु गुप्ता समेत सैकड़ो महिलाएं उपस्थिति रही।
जय जवान जय किसान!