डीएम व एसपी ने ताल बघौड़ा में अनाधिकृत रूप से संचालित धान क्रय केन्द्र को किया सील
अतुल्य भारत चेतना
विनोद यादव
श्रावस्ती। डीएम अजय कुमार द्विवेदी एवं एसपी घनश्याम चौरसिया ने जिले के सिरसिया ब्लॉक के ताल बघौड़ा में बुधवार, दिनांक 20 नवंबर 2024 को सुखई प्रसाद पुत्र राम मिलन द्वारा अवैध रूप से संचालित किये जा रहे धान के गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनाधिकृत रूप से संचालित गोदाम जो कि राहुल ट्रेडर्स के नाम पर पंजीकृत है। निरीक्षण के दौरान मौके पर दो कमरों में 196 कुंतल धान पाया गया तथा शेष बाहर 60 कुंतल लगभग 150 बोरी धान प्राप्त हुआ। जिसमें गोदाम में रखा माल सील कर दिया गया तथा बाहर रखा हुआ धान किसान का बताया गया है, जिसे वहीं पर उपस्थित व्यक्ति सुखई प्रसाद के सुपुर्दगी में रखा दिया गया है। इसके अलावा वहीं पर इलेक्ट्रानिक कांटा पाया गया तथा मौके पर व्यापार से सम्बन्धित लाइसेंस नहीं पाया गया है। जिससे मण्डी शुल्क चोरी कर सरकारी राजस्व की हानि की जा रही थी। जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित केन्द्र संचालक व सम्बन्घित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी भिनगा पीयूष जायसवाल, उप कृषि निदेशक सुरेन्द्र चन्द्र चौधरी, जिला कृषि अधिकारी अनिल प्रसाद मिश्र सहित अन्य सम्बन्धित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।